आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आज़मगढ़: सगड़ी तहसील के श्री गांधी पीजी कॉलेज मालतटारी आजमगढ़ में मिशन शक्ति योजना के अंतर्गत छात्राओं को आत्मनिर्भर बनने एवं अपनी रक्षा विषम परिस्थितियों में कैसे की जाती है इसके लिए विशेष ट्रेनिंग दी गई।
इसमें महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ कौशलेंद्रविक्रम मिस्र ने छात्राओं को आत्मरक्षा करने के लिए स्वयं को मजबूत बनाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्रॉक्टर डॉ प्रेमचंद यादव, शारीरिक शिक्षा विभाग के प्राध्यापक डॉ प्रशांत राय, महाविद्यालय के रोवर रेंजर प्रभारी डॉ प्रदीप राय , एनएसएस प्रभारी डॉ शैलेश पाठक आदि लोग उपस्थित रहे।