Breaking News

अन्तर्जनपदीय लूटेरे लूट के मुर्गा पिकप व अबैध तमंचे व घटना में प्रयुक्त स्वीफ्ट डिजायर व बोलेरो कार के साथ चार लूटेरे गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना-कोतवाली।

आज़मगढ़: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ श्री सुधीर कुमार सिंह द्वारा चलाये जा रहे अभियान अपराध नियंत्रण व अपराधियो की गिरफ्तारी के क्रम में  अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री पंकज कुमार पाण्डेय तथा क्षेत्राधिकारी नगर डा0 राजेश कुमार तिवारी के कुशल पर्यवेंक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कृष्ण कुमार गुप्ता के नेतृत्व में थाना कोतवाली पर अलग –अलग टीम गठित कर अपराध/ अपराधीयो की धड़ पकड़ करने हेतु लगातार भ्रमणशील रहकर जुनैदगंज चौराहे पर संन्दिग्ध व्यक्ति / वाहनो की चेकिंग की जा रही थी जिसके क्रम में -आज दिनांक-07.03.2021 को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली के0के0 गुप्ता के नेतृत्व में थाना कोतवाली पुलिस टीम को सूचना प्राप्त हुआ कि दिनांक- 26/27 की रात को जो बैठौली पुलिया के पास जो मुर्गा से लदा पिकप लूटकर जो व्यक्ति भाग गये थे वही सभी व्यक्ति इस समय भी बैठौली पुल के पास ही रोड पर खड़े होकर किसी बड़ी घटना के फिराक में है यदि आप लोग जल्दी करे तो बड़ी कामयाबी हासिल हो सकती है । कि उक्त सूचना पर विश्वास करके प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली की फोर्स को 03 टीम के रूप में विभाजित करके, मकसद से अवगत कराकर मुखबीर द्वारा बताये गये स्थान के तरफ चल दिये कि मुखबीर द्वारा कुछ दुर पहले ही इशारे से बताकर चला गया कि पुलिस टीम चारो तरफ से घेरा बनाकर खड़े व्यक्तियो की तरफ बढ़ने लगे कि पुलिस टीम को देखते ही उन व्यक्तियो में से एक ने चिल्लाकर कहा कि पुलिस वालो ने घेर लिया है मारो गोली नही तो हम लोग पकड़े जायेगे कि इतने पर उन व्यक्तियो में से एक ने पुलिस टीम पर जान मारने की नियत से फायर कर दिया कि सभी लोग सुरक्षित बच गये व सभी को घेर लिये जिनमें से 4 व्यक्ति अन्धेरे का लाभ उठाकर भागने में सफल रहे और 4 व्यक्ति को मौके पर  दिनांक- 07.03.2021 समय करीब 01.30 बजे गिरफ्तार कर लिया गया कि मु0 सोफियान के जामा तलाशी से एक अदद 12 बोर अबैध तमंचा व एक अदद खोखा कारतूस व 2 अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर तथा 22 हजार रूपया बरामद हुआ तथा अन्य के पास से 6 हजार रूपया बरामद हुआ । जिसके सम्बन्ध में थाना कोतवाली पर अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तगणो का चालान मा0 न्यायालय रवाना किया गया । 

पूछताछ का विवरण- गिरफ्तार अभियुक्त मु0 सोफियान से पूछताछ की गयी तो यह तथ्य प्रकाश में आया कि इसके विरूद्ध एक मुकदमा जनपद सुल्तानपुर के थाना टाडा व जनपद आजमगढ़ के थाना जीयनपुर में पूर्व में पंजीकृत है। 

पंजीकृत अभियोग का विवरण

1. मु0अ0सं0 72/2021 धारा 307/34 IPC थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़
2. मु0अ0सं0 73/2021 धारा 3/25 A. Act. थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़
आपराधिक इतिहास

1. मु0अ0सं0 68/2021 धारा 395,342,412 IPC थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़
2. मु0अ0सं0 72/2021 धारा 307/34 IPC थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़
3. मु0अ0सं0 73/2021 धारा 3/25 A. Act. थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण

1. मु0 सोफियान पुत्र अब्दुल रहमान सा0 मकदूमपुर थान खुटहन जिला जौनपुर
2. जावेद खान पुत्र अहमद अली सा0 मदारपुर थान  सरपतहा जनपद जौनपुर 
3. अब्दुल रहमान पुत्र लियाकत अली सा0 पटैला थाना खुटहन जनपद जौनपुर 
4. जावेद पुत्र मु0 सुबहान सा0 पटैला थाना खुटहन जनपद जौनपुर 
फरार अभियुक्त का विवरण –

1. असहद पुत्र महबुल्ला सा0 सदरुद्दीनपुर रन्नौ थाना बक्सा जनपद जौनपुर 
2. सोनू उर्फ फैसल पुत्र महबुल्लाह सा0 सदरुद्दीनपुर रन्नौ थाना बक्सा जनपद जौनपुर 
3. यहिया खान उर्फ मंगल पुत्र इकबाल सा0 बरखोपुर थाना बदलापुर जनपद जौनपुर 
4. शेरू खान पुत्र अबुल मतीन सा0 धनिया मऊ थाना बक्सा जौनपुर

बरामदगी

1. एक अदद देशी तमंचा 12 बोर, 1 अदद खोखा कारतूस व 2 अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर
2. एक अदद बोलोरो नं0- UP 62BA 1286 4. एक अदद लूटा गया पिकप नं0- UP 54T 4484
3. एक अदद स्विफ्ट डिजायर कार नं0- UP 62BB 5959 5. लूट के मुर्गा विक्री के 28,000/- रूपया
गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाले टीम का विवरण

1. कृष्ण कुमार गुप्ता, मय हमराह प्रभारी निरीक्षक कोतवाली, आजमगढ़
2.  विनय कुमार दुबे, मय हमराह चौ.प्र. पहाड़पुर थाना कोतवाली, आजमगढ़
3.  अनिल कुमार मिश्रा, मय हमराह चौ.प्र. बलरामपुर थाना कोतवाली, आजमगढ़
4.  संजय तिवारी, चौ.प्र. मय हमराह एलवल थाना कोतवाली, आजमगढ़
5.  कमलकान्त वर्मा, चौ.प्र. मय हमराह रोडवेज थाना कोतवाली, आजमगढ़
6. का0 यशवन्त सिंह, सर्विलांस सेल, आजमगढ़

और नया पुराने