आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आजमगढ़ 07 मार्च-- जनपद में महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन (बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ) के लिए संचालित मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत दिनांक 08 मार्च 2021 को अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पर कृषि महाविद्यालय कोटवां आजमगढ़ में किये जाने वाले भव्य कार्यक्रम की तैयारियों के दृष्टिगत मुख्य विकास अधिकारी आनन्द कुमार शुक्ला की अध्यक्षता में विकास भवन के सभागार में बैठक सम्पन्न हुई।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ने जिला प्रोबेशन अधिकारी को निर्देश दिये कि कार्यक्रम की रूप रेखा तैयार कर लें, जिसमें अतिथियों का सम्मान, स्वागत गीत, मिशन शक्ति के अन्तर्गत अबतक किये गये गतिविधियों का संक्षिप्त विवरण, महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं का संक्षिप्त विवरण, विभिन्न विभागों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली एक से दो महिलाओं का चयन, विशिष्ट महिलाओं का सम्मान आदि की तैयारी करना सुनिश्चित करंे।
इसी के साथ ही सीडीओ ने उप कृषि निदेशक को निर्देश दिये कि मंच की व्यवस्था एवं ओवर आल सीटिंग प्लान की व्यवस्था कराना सुनिश्चित करें।
मुख्य विकास अधिकारी ने एसीएमओ डाॅ0 वाईके राय को निर्देश दिये कि कोविड हेल्प डेस्क की स्थापना करायें एवं मास्क की व्यवस्था करायंे तथा कोविड-19 के गाइड लाइन का पालन भी कराना सुनिश्चित करें। इसी के साथ ही कार्यक्रम स्थल पर एक एम्बूलेंस की व्यवस्था कराना सुनिश्चित करंे।
उन्होने डीडी कृषि को निर्देश दिये कि ईओ नगर पालिका आजमगढ़ से समन्वय स्थापित कर महिलाओं के मोबाइल ट्वाॅयलेट एवं पानी पीने की व्यवस्था करना सुनिश्चित करें।
मुख्य विकास अधिकारी ने एसपी ट्रैफिक से कहा कि कार्यक्रम स्थल पर शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए महिला पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगा दें।
इसी के साथ ही उन्होने जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देश दिये कि जिन 50 महिलाओं को सम्मानित किया जाना है, उनके बैठने की उचित व्यवस्था करना सुनिश्चित करें। इसी के साथ ही सीडीपीओ की भी ड्यूटी लगायें।
मुख्य विकास अधिकारी ने वन विभाग को निर्देश दिये कि इस अवसर पर वृक्षारोपण का कार्यक्रम भी कराया जायेगा, जिसके लिए पहले से ही तैयारी कर लें।
इस अवसर पर मुख्य राजस्व अधिकारी हरी शंकर, एसपी ट्रैफिक सुधीर जायसवाल, डीआईओएस डाॅ0 वीके शर्मा, एसीएमओ डाॅ0 वाईके राय, जिला कार्यक्रम अधिकारी मनोज कुमार मौर्य, खण्ड विकास अधिकारी पल्हनी निलिमा गुप्ता, जिला सूचना अधिकारी डाॅ0 जितेन्द्र प्रताप सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी बीएल यादव, जिला महिला कल्याण अधिकारी प्रिति उपाध्याय सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।