आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
विधानसभा में उठेगा गोलमाल का मामला।
आजमगढ़। तहसील क्षेत्र में प्रवाहित घाघरा नदी की बाढ़ और कटान से बचाने के लिए गांगेपुर में हो रहे ठोकर निर्माण का बुधवार को विधायक बन्दना सिंह ने निरीक्षण किया। इस दौरान निर्माण कार्य देख भड़की उठीं। कहा निर्माण कार्य सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होना चाहिए था। उन्होंने कहा कि बड़े पैमाने पर विभाग द्वारा गोलमाल किया जा रहा है । यदि तत्काल में सुधार नहीं किया गया तो इस अनियमितता का मामला विधानसभा में उठेगा
बाढ क्षेत्र में हो रहे बचाव कार्यों की हकीकत जानने बुधवार को महुला गढ़वाल बाढ पर पहुंची विधायक बंदना सिंह ने कहा कि
जो बोरी भरकर मिट्टी डाली जा रही है। उसका वजन भी आधे से कम है। 1 कैरेट में 28 भरी बोरियां होनी चाहिए जबकि 18 बोरी पड़ रही है । जहां ठोकर बनाना है वही से बालू भरकर नदी में डाला जा रहा है ।
अभी तक किसानों के जमीन का मुआवजा भी नहीं मिला। किसान की खेती घाघरा की कटान में बह गई जो बचे उसका भी अभी कोई मुआवजा नहीं दिया गया।
इस दौरान मौके पर संतोष सिंह टीपू नागेंद्र यादव संजय सिंह प्रमोद सिंह जसवंत सिंह अरबिंद ,बिश्वनाथ आदि लोग उपस्थित रहे।



