Breaking News

प्राथमिक शिक्षा ही बच्चों के भविष्य की नींव:- विधायक बन्दना सिंह

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आज़मगढ़: सगड़ी तहसील के हरैया ब्लाक अंतर्गत स्थित आराजी देवारा करखिया  प्रथम,( निबिहवा) प्राइमरी पाठशाला पर विकासखंड स्तरीय प्रेरणा ज्ञानोत्सव समारोह , संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सगड़ी की विधायक वंदना सिंह और विशिष्ट अतिथि सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक रामजतन व कार्यक्रम की अध्यक्षता सीताराम यादव सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक ने किया।
सर्वप्रथम मां सरस्वती के चित्र पर माल्यर्पण कर दीप प्रज्वलित कर विधायक बन्दना सिंह ने कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए कहा कि- कोरोना  महामारी के चलते 11 माह तक विद्यालय बंद रहे । जिससे बच्चों का काफी नुकसान हुआ है । अब विद्यालय खुले हैं तो बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए इस तरह के आयोजन आवश्यक है। इससे बच्चों और  अभिभावकों में शिक्षा के प्रति जागरूकता पैदा होगी।प्राथमिक स्तर की शिक्षा ही बच्चों की भविष्य की नींव रखती  है।
खंड शिक्षा अधिकारी हरैया राजेश कुमार ने कहा कि अभिभावक बच्चों को समय से विद्यालय भेजे और उनकी शिक्षा और गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दे।  और उसे मजबूत करना ही अभिभावक व अध्यापकों का दायित्व बनता हैं ।

 कोविड-19 के बारे में छात्र छात्राओं व अभिभावकों को जागरूक किया गया। 
समारोह का संचालन आलोक सिंह ने किया । कार्यक्रम में उत्कृष्ट छात्र-छात्राओं तथा शिक्षकों को मुख्य अतिथि विधायक वंदना सिंह द्वारा सम्मानित किया गया।
इस दौरान अटेवा संगठन हरैया ब्लाक इकाई द्वारा विधायक बन्दना सिंह को पुरानी पेंशन बहाली को लेकर ज्ञापन भी सौंपा गया। और कहा गया कि- हम शिक्षकों के बुढ़ापे की लाठी पुरानी पेंशन बहाली को लेकर आप की कोशिशों व समर्थन के आकांक्षी हैं। 
इस अवसर पर दिनेश यादव, अंबिका यादव राम नरेश यादव आलोक राय, उषा राय, संतोष कुमार सिंह, मनोज सिंह, जयशंकर सिंह, जितेंद्र कुमार, संजय सिंह, देवेंद्र सिंह, अरुण सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।

और नया पुराने