Breaking News

जहानागंज: दहेज हत्या के दो अभियुक्त गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना जहानागंज

आज़मगढ़: दिनांक 23.03.2021 को लाली देवी पत्नी बुद्धु यादव सा0 विजयीपुर थाना मेहनगर जनपद आजगमढ ने थाना पर लिखित तहरीर दी कि  मेरी लड़की सरिता यादव को अभि0गण द्वारा दहेज में मोटरसाइकिल के लिए प्रताडित करना व न देने पर जहर देकर हत्या कर दी गई। वादिनी की तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 58/21 धारा 498ए/304बी भादवि व ¾ डीपीएक्ट बनाम 1-राधेश्याम यादव पुत्र बिरेन्द्र यादव (पति) 2-बिरेन्द्र यादव पुत्र अज्ञात (ससुर) 3-श्रीमती उर्मिला यादव पत्नी बिरेन्द्र यादव (सास) नि0गण ग्राम कलिजपुर थाना जहानागंज जनपद आजमगढ के पंजीकृत किया गया था ।
 आज दिनांक 24.03.2021 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ सुधीर कुमार सिंह के आदेश के अनुपालन मे व पुलिस अधीक्षक नगर तथा क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल पर्वेक्षण में मु0अ0स0 58/21 धारा 498ए/304बी भादवि व ¾ डीपी एक्ट से सम्बन्धित वाछित अभियुक्तगण 1-राधेश्याम यादव पुत्र बिरेन्द्र यादव (पति) 2-बिरेन्द्र यादव पुत्र रामकेर यादव (ससुर) नि0गण ग्राम कलिजपुर थाना जहानागंज जनपद आजमगढ को उनके घर से समय करीब 13.05 बजे गिरफ्तार किया । अभियुक्तगण का चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है ।

पंजीकृत अभियोगः

 58/21 धारा 498ए/304बी भादवि व ¾ डीपी एक्ट

गिरफ्तार अभियुक्तः

1. राधेश्याम यादव पुत्र बिरन्द्र यादव ग्राम कलिजपुर थाना जहानागंज जनपद आजमगढ
2. बिरेन्द्र यादव पुत्र रामकेर ग्राम कलिजपुर थाना जहानागंज जनपद आजमगढ

गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरणः

1- उ0नि0 मनीष कुमार उपाध्याय
2-का0 अभय प्रताप सिंह
3.का0 हरेन्द्र मिश्रा
3.म0का0 रागीनी सिंह

और नया पुराने