आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आजमगढ़ 08 मार्च-- अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत महिला श्रमिकों के सशक्तिकरण, स्वावलम्बन, सुरक्षा एवं श्रम अधिनियमों के प्रति जागरूकता हेतु कार्यालय उप श्रमायुक्त राहुल नगर मड़या आजमगढ़ में गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें महिला श्रमिकों को सम्मानित करते हुए उ0प्र0 भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड, द्वारा पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के हितार्थ संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं यथा-कन्या विवाह सहायता योजना 05, मातृत्व शिशु एवं बालिका मदद सहायता योजना 05, मेधावी छात्र पुरस्कार योजना के अन्तर्गत 05 लाभार्थियों को योजना के हितलाभ सम्बंधी प्रमाण पत्र वितरित किये गये तथा संत रविदास शिक्षा सहायता योजना के अन्तर्गत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के पुत्र/पुत्रियों जो कक्षा 09, 10, 11 एवं 12 में उत्तीर्ण कर अगली कक्षा में प्रवेशित है, को स्कूल आने-जाने की सुविधा हेतु 50 साइकिलों का विवरण किया गया।
रोशन लाल उप श्रमायुक्त आजमगढ़ क्षेत्र आजमगढ़ के मार्गदर्शन व दिशा-निर्देशन में शशिकान्त पाण्डेय व देवेन्द्र सिंह श्रम प्रवर्तन अधिकारी व कार्यालय के समस्त कर्मचारियों सुरेश चन्द्र, सुरेश प्रजापति, वरिष्ठ सहायक, संदीप विश्वकर्मा, अनुभव तिवारी, सहायक लेखाकार, श्रीकान्त राम, अमरजीत राम कम्प्यूटर आपरेटर द्वारा उक्त कार्यक्रम के कुशल संचालन में अपनी महत्ती भूमिका निभायी।
उक्त कार्यक्रम में संजय पाण्डेय समाज सेवी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अन्त में उप श्रमायुक्त द्वारा सभी प्रतिभागियों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।