Breaking News

भारत बंद के समर्थन में किसानो ने प्रदर्शन कर जताया विरोध।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

किसान बिल और बिजली बिल वापस लेने की मांग।

आज़मगढ़: सगड़ी तहसील के मालटारी बाजार में शुक्रवार को अखिल भारतीय किसान सभा के जिलाध्यक्ष कमला राय के नेतृत्व में  किसान बिल और बिजली बिल के विरोध में समर्थको संग प्रदर्शन कर विरोध जताया गया।
इस दौरान जिलाध्यक्ष कमला राय ने कहा कि- किसानो के लिए जो कानून सरकार ने बनाया है, वह किसानों के हित में नहीं है।  हमारी खेती कॉन्ट्रैक्ट पर चली जाएगी। जब लघु और सीमांत किसानों के परिवार बढ़ते हैं और मकान बनाने के लिए जगह की कमी पड़ती है तब इन्हीं खेतों में वह अपना घर बार बना कर  जीवन यापन करते हैं। 
नए कानून के तहत सरकार जमीन ले लेगी तो हम लोग कहां जाएंगे।
आज दिल्ली के बॉर्डर पर लाखों किसान बैठे हुए हैं। लेकिन सरकार कुछ भी सुनने को तैयार नहीं है । वह मनमाना रवैया अपना रही है और तानाशाही कर रही है। किसानों के हित में कुछ भी नहीं बोल रही है। 
इसके अलावा प्रदेश सरकार ने बिजली की बिल बेतहाशा बढ़ा दिया है। यह बिल भी वापस होना चाहिए।
इस दौरान मौके पर रामदरश राय, सुभाष चंद्र शर्मा, अशोक राय, अनिल मौर्य, कैलाश यादव, विनोद कुमार, प्रमोद मिश्रा, हरिहर चौहान, राम आशीष पटेल, मोनू कुमार गौड़ आदि लोग मौजूद रहे।

और नया पुराने