आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना- मेहनगर
आज़मगढ़: पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे अपर पुलिस आधिक्षक नगर तथा क्षेत्राधिकारी लालगंज के कुशल प्रवेक्षण मे प्र0नि0 सुनील चन्द तिवारी के निर्देशन उ0नि0 शिवप्रसाद मिश्र मय हमराह उ0नि0 मो0 आसिफ मय हमराह का0 शैलेष सिंह का0 संदीप शर्मा का0 दिवाकर यादव के थाना हाजा से रवाना होकर ब्लाक मेहनगर मोड़ पर पुलिया पर अपराध व अपराधियो के बारे मे बातचीत कर रहे थे कि ब्लाक की तरफ से पैदल आ रहा एक व्यक्ति पुलिस टीम को देखकर भागने लगा कि पुलिस टीम द्वारा शक होने पर दौड़ाकर आवश्यक बल प्रयोग कर समय करीब 8.30 बजे रात्रि मे पकड़ लिया गया। नाम पता पूछने पर अपना नाम अम्बुजा शर्मा पुत्र महेन्द्र शर्मा सा0 गहुनी थाना मेहनगर जनपद आजमगढ उम्र करीब 24 वर्ष बताया जामा तलाशी लेने पर अभियुक्त के पास से 01 अदद तमंचा 12 बोर व 02 अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर बरामद हुआ। अभियुक्त को उसके जुर्म से अवगत कराते हुए हिरासत पुलिस मे लिया गया। अभियुक्त को गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्त–
अम्बुजा शर्मा पुत्र महेन्द्र शर्मा सा0 गहुनी थाना मेहनगर जनपद आजमगढ उम्र करीब 24 वर्ष
बरामदगी
01 अदद तमंचा 12 बोर व 02 अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर
पंजीकृत अभियोग
मु0अ0सं0 58/21 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
उ0नि0 शिवप्रसाद मिश्र,उ0नि0 मो0 आसिफ,मय हमराह फोर्स
