आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना- मेहनगर
आज़मगढ़: पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा अपराध एवं अपराधियो के विरुध्द चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे अपर पुलिस आधिक्षक नगर तथा क्षेत्राधिकारी लालगंज के कुशल प्रवेक्षण मे प्र0नि0 सुनील चन्द तिवारी के निर्देशन उ0नि0 पंकज यादव मय हमराह हे0का0 अशोक सिंह का0 धूपसागरके चौकी सिंह देखभाल क्षेत्र मे जाँच प्रा0पत्र पेन्डिंग विवेचना अहकमात तलाश वांछित/संदिग्ध व्यक्ति मे मामूर थे की जरिये मुखबीर खास सूचना मिली की एक व्यक्ति अवैध नाजायज असलहा लेकर सेर्रा पुलिया पर खड़ा है और कही अपराध करने की फिराक मे है। कि सूचना पर पुलिस टीम द्वारा दबिश देकर अभियुक्त अली मुर्तजा उर्फ बाबूल पुत्र स्व0 मुस्ताक सा0 फत्तेपुर थाना मेहनगर जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 28 वर्ष को आवश्यक बल प्रयोग कर सेर्रा पुलिया पर ही समय करीब 6.10 बजे सुबह पकड़ लिय गया। अभियुक्त अली मुर्तजा उर्फ बाबूल की जामा तलाशी लेने पर अभियुक्त के पास से 01 अदद देशी कट्टा 315 बोर व 02 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ। अभियुक्त को उसके जुर्म से अवगत कराते हुए हिरासत पुलिस मे लिया गया। अभियुक्त को गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्त–
अली मुर्तजा उर्फ बाबूल पुत्र स्व0 मुस्ताक सा0 फत्तेपुर थाना मेहनगर जनपद आजमगढ़
बरामदगी-
01 अदद देशी कट्टा 315 बोर मय दो अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर
पंजीकृत अभियोग
मु0अ0सं0 59/21 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट
आपराधिक इतिहास
1.मु0अ0सं0 101/10 धारा 3/5/8 गो0नि0अधि0 व 11पशु क्रुरता नि0अधि0 थाना तरवाँ
2.मु0अ0सं0 216/11 धारा 376 भादवि थाना मेहनगर
3.मु0अ0सं0 654/07 धारा 3/8 गो0नि0 अधि0 व 11 पशु क्रुरता नि0अधि0 व 41/411 भादवि थाना मेहनगर
4.मु0अ0सं0 59/21 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना मेहनगर
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
उ0नि0 पंकज यादव मय हमराह हे0का0 अशोक सिंह ,का0 धूपसागर
