Breaking News

कप्तानगंज: 10 लीटर अबैध शराब व एक अदद चाकू नाजायज के साथ अभियुक्त गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना- कप्तानगंज

आज़मगढ़: दिनांक 6.04.2021 को तलाश वांछित अपराधी व वारण्टी की गिरफ्तारी हेतु देखभाल क्षेत्र व दबिश में मामूर होकर मुखबीरी सूचना के आधार पर उ0नि0 रमेश कुमार पटेल थाना कप्तानगंज मयहमराह कर्मचारीगण केसाथ सूचना पर विश्वास करके अभियुक्त दिनेश राय पुत्र शिवशंकर राय ग्राम ओरा थाना कप्तानगंज जनपद आजमगढ़ को ग्राम ओरा विजली सब स्टेशन के पास से अभियुक्त के पास से 10 लीटर अवैध शराबव एक अदद अबैध चाकू की बरामदगी के आधार पर कारण गिरफ्तारी बताकर  दिनांक समय 17.30 बजे अभियुक्त को गिरफ्तार कर हिरासत पुलिस में लिया गया । 

गिरफ्तार अभियुक्त-

दिनेश राय पुत्र शिवशंकर राय ग्राम ओरा थाना कप्तानगंज जनपद आजमगढ़

बरामदगी

एक जरकीन में 10 लीटर अबैध शराब व एक अदद चाकू नाजायज। 

पंजीकृत अभियोग

मु0अ0सं0 49/21 धारा 60 आबकारी अधि0, व मु0अ0सं0 50/21 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट

गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम

1. उ0नि0 रमेश कुमार पटेल (प्र0चौकी बड़सरा खालसा) थाना कप्तानगंज 
2. का0 शैलेश यादव 
3. का0 आकाश वर्मा 


थाना- कप्तानगंज

कप्तानगंज: एक लोहे का चाकू नाजायज के साथ अभियुक्त गिरफ्तार।

आज़मगढ़: आज दिनांक 07.04.2021 को तलाश वांछित अपराधी व वारण्टी की गिरफ्तारी हेतु देखभाल क्षेत्र व दबिश तथा त्रिस्तरीय पंचायती चुनाव के मद्देनजर देखभाल क्षेत्र में मामूर होकर मुखबीरी सूचना के आधार पर प्र0नि0 देवानन्द थाना कप्तानगंज मय हमराह कर्मचारीगण के साथ सूचना पर विश्वास करके अभियुक्त मेवालाल शर्मा पुत्र छेदी शर्मा ग्राम भीतेहरा थाना कप्तानगंज जनपद आजमगढ़ को ग्राम कौड़िया बाजार के पास से अभियुक्त के पास से एक अदद अबैध लोहे का चाकू की बरामदगी के आधार पर कारण गिरफ्तारी बताकर समय 10.10 बजे अभियुक्त को गिरफ्तार कर हिरासत पुलिस में लिया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त

मेवालाल शर्मा पुत्र छेदी शर्मा ग्राम भीतेहरा  थाना कप्तानगंज जनपद आजमगढ़

बरामदगी

एक अदद लोहे का चाकू नाजायज । 

पंजीकृत अभियोग

मु0अ0सं0 51/21 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट

गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम

1. प्र0नि0 देवानन्द थाना कप्तानगंज 
2. हे0का0 रामअशीष राय
3. का0 सुजीत सिंह 
4. का0 दिनेश यादव

और नया पुराने