Breaking News

दीदारगंज: 01 अदद अवैध चाकू (चापड़) के साथ अभियुक्त गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना दीदारगंज

आज़मगढ़: पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह के कुशल निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी फूलपुर के कुशल नेतृत्व में थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह थाना दीदारगंज व उ0नि0 अवधेश कुमार त्रिपाठी मय फोर्स के साथ दिनांक 07.04.2021 को तलाश वांछित/वारण्टी अपराधी रोकथाम जूर्म जरायम के दृष्टीगत देखभाल क्षेत्र जांच भ्रमण अगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भ्रमणशील थे कि जरिये मुखबीर खास सूचना मिली कि एक व्यक्ति नाजायज चाकू लेकर भोरमऊ की तरफ नहर पटरी पकड़कर आ रहा है और वह व्यक्ति सरायमीर की तरफ जायेगा। मुखबीर की बातों पर विश्वास कर तथा हमराही कर्मगण को मंशा बताकर उ.नि. मय हमराही मय मुखबीर के प्रस्थान कर अपने आपको छुपते छुपाते महुआरा नहर पुलिया के पहले पहुँचे कि एक व्यक्ति भोरमऊ की तरफ से नहर पटरी पकड़कर आते हुए दिखायी दिया कि उस व्यक्ति की तरफ मुखबीर इशारा करके हट बढ़ गया कि उ.नि. व मय हमराही कर्मचारीगण के आगे बढ़े कि वह व्यक्ति पुलिस को अपनी तरफ आता देखकर पिछे मुड़कर भागना चाहा कि करीब 10-15 कदम जाते जाते उस व्यक्ति को नहर पुलिया कुछ दूरी पर ही नहर पटरी पर उस व्यक्ति को पकड़ लिया गया। पकडे हुए व्यक्ति का नाम पता पुछते भागने का कारण पुछा गया तो अपना नाम नजीउल्ला उर्फ नवीउल्ला पुत्र मुबारक अली निवासी चितारा महमूदपुर थाना दीदारगंज आजमगढ़ बताया तथा बताया कि साहब मेरे पास नाजायज चाकू है पकड़े जाने के डर से भाग रहा था लेकिन आप लोगों ने मुझे पकड़ ही लिया पकडे गये व्यक्ति की जामा तलासी ली गयी तो एक अदद चाकू वरामद हुआ। जिसके सम्बन्ध में कागजात मागा तो दिखाने से कासिर रहा। अभि0 के कब्जे बरामद नाजायज एक अदद चाकू अन्तर्गत धारा 4/25 आयुद्य अधिनियम का अपराध का वोध कराकर समय करीब 06.00 हिरासत पुलिस में लिया गया । अभियुक्त को गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-

नजीउल्ला उर्फ नवीउल्ला पुत्र मुबारक अली निवासी चितारा महमूदपुर थाना दीदारगंज आजमगढ़

बरामदगी

01 अदद अवैध चाकू (चापड़) 

पंजीकृत अभियोग –

 मु0अ0सं0 53/2021 धारा 4/25 शस्त्र अधिनियम थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़ । 

गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरणः

1-थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़ ।
2-उ0नि0 अवधेश कुमार त्रिपाठी थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़। 
3- हे0का0 अपरबल सिंह थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़।
4- का0 अनूप कुमार यादव थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़।

और नया पुराने