Breaking News

गम्भीरपुर: एक अदद नाजायज देशी तमंचा .315 बोर व एक अदद जिन्दा.315 बोर कारतुस के साथ अभियुक्त गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना गम्भीरपुर

आज़मगढ़: दिनांक 06.04.2021 को पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा आगामी त्रिस्तरीय चुनाव के दृष्ट्रिगत चलाये गये अभियान चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति/वाहन गिरफ्तारी वांछित अभियुक्त गिरफ्तारी एन.वी.डब्लू अभियुक्तगण के क्रम अपर पुलिस अधीक्षक नगर के कुशल निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल नेतृत्व में उ.नि. सतीश कुमार यादव चौकी प्रभारी गंभीरपुर मय हमराह क्षेत्र में मामूर थे कि मुखविर खास से सूचना मिली कि एक व्यक्ति अगनईया मोड के पास खडा है जो किसी घटना कारित करने के फिराक मे है जो अपने पास एक असलहा अवैध लिये हुए है इस सूचना पर तत्काल मौके पर पहुँचकर मुखविर के इशारे पर अगनईया मोड़ से एक व्यक्ति को समय करीब 18.10 बजे पकड़ लिया गया। पकड़े गये व्यक्ति से नाम पता पूछा गया तो अपना नाम मुहम्मद कासिम S/O सिकन्दर निवासी चिवटही थाना गम्भीरपुर आजमगढ उम्र 36 वर्ष बताया, पकडे गये व्यक्ति की जामा तलाशी से एक अदद नाजायज देशी तमंचा .315 बोर बरामद हुआ व एक अदद जिन्दा.315 बोर कारतुस बरामद हुआ। जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु.अ.स. 60/2021 धारा 3/25 आयुध अधि0 पंजीकृत कर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है। 

गिरफ्तार अभियुक्त

 मुहम्मद कासिम S/O  सिकन्दर निवासी चिवटही थाना गम्भीरपुर आजमगढ उम्र 36 वर्ष

बरामदगी

 एक अदद नाजायज देशी तमंचा .315 बोर व एक अदद जिन्दा.315 बोर कारतुस

पंजीकृत अभियोग

 मु.अ.स. 60/21 धारा 3/25 आयुध अधि0 थाना गंभीरपुर आजमगढ़

गिरफ्तार करने वाली टीम

ज्ञानू प्रिया प्रभारी निरीक्षक थाना गंभीरपुर आजमगढ़
उ.नि. सतीश कुमार यादव चौकी गंभीरपुर थाना गंभीरपुर आजमगढ़
हे.का. इरशाद अहमद चौकी गंभीरपुर थाना गंभीरपुर आजमगढ़
का. बृजेश शर्मा चौकी गंभीरपुर थाना गंभीरपुर आजमगढ़
का. ललित सरोज चौकी गंभीरपुर थाना गंभीरपुर आजमगढ़ 
का. जितेन्द्र कुमार चौकी गंभीरपुर थाना गंभीरपुर आजमगढ़

और नया पुराने