Breaking News

बिलरियागंज: 01अदद अवैध तमंचा व कारतूस के साथ अभियुक्त गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना बिलरियागंज

आज़मगढ़: पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह के कुशल निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी सगड़ी के कुशल नेतृत्व में थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार सिंह थाना बिलरियागंज द्वारा आज दिनांक 08.04.2021 को मय फोर्स के तहत तलाश वांछित/वारण्टी अपराधी रोकथाम जूर्म जरायम के दृष्टीगत देखभाल क्षेत्र जांच भ्रमण अगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भ्रमणशील होकरनसीपुर में मौजूद थे कि मुखबिर खास द्वारा बताया गया कि थाना स्थानीय के मु0अ0सं0 34/2021 धारा 304 भा0द0वि0 से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त शक्तिमान चक तोफापुर ईट भट्ठा पर मौजूद हैं उसके पास नाजायज असलहा भी है और कही जाने के फिराक में हैं। इस सूचना पर विश्वास करके पुलिस टीम मय मुखबिर के नसीरपुर बाजार से प्रस्थान कर चक तोफापुर ईट भट्ठा के पास पहुँचे कि मुखबिर इशारा करके हट बढ गया कि पुलिस बल द्वारा एक बारगी हिकमत अमली से ईंट भट्ठा को चारो तरफ से घेर कर दबिश देकर एक व्यक्ति भट्ठे के किनारे छप्पर के पास खड़ा था, जो पुलिस को देखकर एक वारगी भागने का प्रयास किया कि करीब 20 कदम की दूरी पर पकड़ लिया गया। पकड़े गये व्यक्ति का नाम पता पूछते हुए जामा तलाशी ली गई तो अपना नाम शक्तिमान पुत्र सरवन निवासी गोपालपुर, थाना महराजगंज, जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 21 वर्ष बताया जिसकी जामा तलाशी से एक अदद तमंचा .303 बोर तथा एक अदद जिन्दा कारतूस .303 बोर प्रतिबंधित बरामद हुआ । बरामद तमंचा के बारे में कागजात तलब किया गया तो दिखाने से कासिर रहा तथा अपनी गलती का माँफी मागते हुए बताया कि साहब यह तमंचा मैं अपने शौक के लिये रखा हूँ। अभियुक्त शक्तिमान उपरोक्त को मु0अ0सं0 34/2021 धारा 304 भा.दं.वि. में वांछित होने के अपराध का बोध कराकर व अभियुक्त के पास से बरामद नाजायज तमंचा .303 बोर व एक अदद प्रतिबंधित कारतूस .303 बोर अन्तर्गत धारा 3/7/25 शस्त्र अधिनियम का भी अपराध पाकर बताकर समय करीब 07.30 बजे हिरासत पुलिस में लिया गया । अभियुक्त को गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता

शक्तिमान पुत्र सरवन निवासी गोपालपुर, थाना महराजगंज, जनपद आजमगढ़ ।

बरामदगी

01 अदद तमंचा .303 बोर व 01 अदद जिन्दा कारतूस .303 बोर प्रतिबंधित 

पंजीकृत अभियोग

मु0अ0सं0 65/2021 धारा 3/7/25 शस्त्र अधिनियम थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ । 

अपराधिक इतिहास

मु0अ0सं0 34/2021 धारा 304 भा0द0वि0 थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ । 

गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरणः

1-थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार सिंह थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ ।
2-उ0नि0 कन्हैया लाल मौर्य थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ । 
3- हे0का0अनिल गौड़ थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ । 
4-का0 संदीप शाह थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ । 
5- का0 अरूण सिंह थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ । 

और नया पुराने