आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना- रानी की सराय
आज़मगढ़: प्रभारी निरीक्षक रानी की सराय के नेतृत्व में चलाये जा रहे अभियान के तहत उ0नि0 संजय कुमार सिंह मय हमराही के चेक पोस्ट तिराहे पर मौजूद थे कि मुखबीर खास आकर बताया कि एक व्यक्ति कोटिला तिराहे पर नाजायज चाकू लेकर खड़ा है जो किसी घटना को कारित करने के फिराक में है इस सूचना पर विश्वास कर मय हमराही व मुखबीर को साथ लेकर कोटिला तिराहे पर खड़े व्यक्ति पंकज कुमार पुत्र त्रिभुवन राम ग्राम अल्लीपुर थाना रानी की सराय जनपद आजमगढ़ को गिरफ्तार कर लिया गया तथा अभियुक्त की जामा तलाशी ली गयी तो अभियुक्त के पास से एक अदद नाजायज चाकू बरामद हुआ। अभियुक्त को आज दिनांक 08.04.2021 को समय करीब 11.05 बजे गिरफ्तार कर मु0अ0सं0 34/2021 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है।
पंजीकृत अभियोग
मु0अ0स0 34/2021 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट थाना रानी की सराय आजमगढ
गिरफ्तार अभियुक्त
पंकज कुमार पुत्र त्रिभुवन राम ग्राम अल्लीपुर थाना रानी की सराय जनपद आजमगढ़
बरामदगी
एक अदद नाजायज चाकू ।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
उ0नि0 संजय कुमार सिंह, कां0 शिव कुमार चौधरी
