आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना महराजगंज
आज़मगढ़: अवैध शराब रोकथाम ववांछित/वारंटी अपराधियों की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में चलाये गये अभियान के क्रम मे *पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह* द्वारा दिये गये निर्देश के क्रम मे अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी सगड़ी के कुशल नेतृत्व में दिनांक 07.04.21 को प्र0नि0 गजानन्द चौबे के नेतृत्व में उ0नि0 हौसिला प्रसाद सिंह मय हमराह HC रमेश कुमार HC संतोष यादव HC समेरिका यादव के रवाना होकर देखभाल क्षेत्र, पेंडिंग विवेचना, त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव शांति व्यवस्था डियूटी व वांछित अभियुक्तों की तलाश में कटान बाजार में भ्रमणशील थे कि मुखबिर खास ने आकर बताया कि मु0अ0सं0 96/21 धारा 147, 148, 323, 352, 504, 506, 452, 308 IPC वांछित अभियुक्त अनिरुद्ध यादव उर्फ बारुद यादव अपने दोस्तों के साथ सहदेवगंज बाजार के बंधे के नीचे शंकरपुर जाने वाले रास्ते में गैलन में कच्ची शराब जिसमें कुछ मिला भी रहे है । जिससे उसकी तीव्रता बढ़ जा रही है । पीने वालों की भीड़ भी है । मुखबिर की इस सूचना पर विश्वास कर मौके पर मय मुखबिर मय हमराहियान के पहुँचे । मुखबिर ने कुछ दूरी पहले से ही इशारा कर दिखाया कि जो लोग खड़े है और आ जा रहे है वही पर अवैध शराब की बिक्री व मिलावट का कार्य कर रहे है । मुखबिर दिखाकर चला गया । मय हमराहियान के भागने वाले लोगो में से घेरघार कर 02 व्यक्तियों को मौके से ही पकड़ लिया गया । पकड़े गये व्यक्तियों नाम पता पूछते हुए भागने का कारण जानना चाहा तो क्रमशः एक ने अपना नाम सूर्यभान साहनी S/O रामसकल साहनी R/O कुड़ही थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़ बताया । भागने का कारण बताया कि मेरे पास यह जो प्लास्टिक की जरिकैन है । जिसमें तरल पदार्थ भरा है जो अवैध अपमिश्रित कच्ची शराब है । जिसमें मौके पर रखी यूरिया व फिटकिरी को मिलाकर तीव्रता को बढ़ा देते है । जिससे अच्छी बिक्री होती है । पकड़े जाने के डर से भाग रहा था कि पकड़ लिया गया जिसकी जामा तलाशी ली गयी तो एक अदद चाकू बरामद हुआ । जिसके बारे में पूछने पर बताया कि जब कोई जबरदस्ती दारु लेने लगता है तो यही चाकू दिखकर उसे डरा देते है । मेरे पास अवैध अपमिश्रित शराब, यूरिया, 200 ग्राम फिटकरी 100 ग्राम व चाकू है । पकड़े जाने के डर से भाग रहा था कि पकड़ लिया गया । चाकू के बारे में रखने का कागजात मांगा गया तो दिखाने से कासिर रहा । पकड़े गये दूसरे व्यक्ति से नाम पता पूछा गया तो अपना नाम अनिरुद्ध यादव उर्फ बरुद यादव पुत्र स्व0 राजदेव यादव R/O देवारा जदीद (गोंइठापुर) थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 38 वर्ष बताया तथा भागने का कारण अपने पास लिए हुए प्लास्टिक के जरिकैन में अवैध अपमिश्रित शराब व यूरिया फिटकिरी का होना बताया । भागने वालो व्यक्तियों के बारे में पूछने पर दोनो ने एक स्वर में बताया कि प्रधानी का चुनाव चल रहा है । इस समय दारु की मांग बहुत अधिक हो गयी है हम लोगो के साथ अवैध अपमिश्रित शराब के बेचने व मिलाने में निरंजन राम S/O रामकरन राम ग्राम शंकरपुर थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़ व रामदुलारे उर्फ दुलारे यादव S/O गंगा यादव R/O शिवपुर थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़ व रामनिवास उर्फ प्रमुख यादव S/O झब्बर यादव R/O नौबरार देवारा जदीद किता ।। PS महराजगंज जनपद आजमगढ़ सहयोग कर रहे थे कि आप लोगो के आते देख भाग गये । अभियुक्तगणों का यह कार्य अन्तर्गत धारा 272, 273 IPC व 60 EX ACT व 4/25 आर्म्स एक्ट का जुर्म बताकर हिरासत पुलिस में समय करीब 19.30 बजे बकायदा बाजाफ्ता लिया गया । अभियुक्तगण को गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है।
पंजीकृत अभियोग
1. मु0अ0सं0 115/21 धारा 272, 273 IPC व 60 आबकारी अधिनियम
2. मु0अ0सं0 116/21 धारा 4/25 A.ACT
आपराधिक इतिहास - अभि0- सूर्यभान साहनी
1. मु0अ0सं0 115/21 धारा 272, 273 IPC व 60 आबकारी अधिनियम थाना महराजगंज आजमगढ़
2. मु0अ0सं0 116/21 धारा 4/25 A.ACT थाना महराजगंज आजमगढ़
3. मु0अ0सं0 23/19 धारा 60 आबकारी अधिनियम थाना महराजगंज आजमगढ़
4. मु0अ0सं0 58/20 धारा 60 आबकारी अधिनियम थाना महराजगंज आजमगढ़
5. मु0अ0सं0 234/18 धारा 60 आबकारी अधिनियम थाना महराजगंज आजमगढ़
आपराधिक इतिहास- अनिरुद्ध यादव उर्फ बरुद यादव
1. मु0अ0सं0 115/21 धारा 272, 273 IPC व 60 आबकारी अधिनियम थाना महराजगंज आजमगढ़
2. मु0अ0सं0 96/21 धारा 147, 148, 323, 352, 504, 506, 452, 308 IPC थाना महराजगंज आजमगढ़
गिरफ्तार अभियुक्तगण
1. सूर्यभान साहनी S/O रामसकल साहनी R/O कुड़ही थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़
2. अनिरुद्ध यादव उर्फ बरुद यादव पुत्र स्व0 राजदेव यादव R/O देवारा जदीद (गोंइठापुर) थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़
बरामदगी
02 जरिकैन में 40 ली0 अवैध अपमिश्रित शराब व यूरिया 200 ग्राम व फिटकिरी 100 ग्राम व 01 अदद चाकू
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
SHO गजानन्द चौबे के नेतृत्व मेंउ0नि0 हौसिला प्रसाद सिंह मय हमराह HC रमेश कुमार HC संतोष यादव HC समेरिका यादव
