आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना मुबारकपुर
आज़मगढ़: पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा चलाये जा रहे अभियान अपराध नियंत्रण व अपराधियो की गिरफ्तारी के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर पंकज कुमार पाण्डेय तथा क्षेत्राधिकारी सदर श्री सिद्धार्थ तोमर के कुशल पर्वेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक मुबारकपुर अखिलेश कुमार मिश्र के नेतृत्व में थाना मुबारपुर पर अलग –अलग टीम गठित कर अपराध/अपराधीयो की धड़ पकड़ करने हेतु लगातार भ्रमणशील रहकर संन्दिग्ध व्यक्ति / वाहनो की चेकिंग की जा रही थी कि मुखबीर खास की सूचना प्राप्त हुआ जिसके क्रम में -
प्रभारी निरीक्षक मुबारकपुर अखिलेश कुमार मिश्र के नेतृत्व में थाना मुबारकपुर पुलिस टीम को सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति जिसके पास नाजायज चाकू है लाल चौक पुरानी बस्ती के पास खड़ा है, हो सकता है कि किसी बड़ी घटना के फिराक में है कि पुलिस टीम तत्परता से लाल चौक पुरानी बस्ती के पास पहुच कर सन्दिग्ध व्यक्ति को समय 13.30 बजे हिरासत पुलिस में लिया गया है जिसकी जामा तलाशी से 1 अदद नाजायज चाकू बरामद हुआ। अभियुक्त को गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
1. अबु सहमा पुत्र अब्दुल बसी निवासी इस्लामपुरा कस्बा मुबारकपुर थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़
बरामदगी
एक अदद नाजायज चाकू
पंजीकृत अभियोग का विवरण
मु0अ0सं0 73/2021 धारा 4/25 आयुध अधिनियम थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़
गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाले टीम का विवरण
1. कमलनयन दुबे, चौ.प्र. कस्बा मुबारकपुर थाना कोतवाली, आजमगढ़
2. हे0का0 रविन्द्र कुमार सिंह, थाना मुबारकपुर, आजमगढ़
3. का0 दिग्विजय पाल, थाना मुबारकपुर, आजमगढ़
