आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना दीदारगंज
आज़मगढ़: पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह* के कुशल निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी फूलपुर के कुशल नेतृत्व में थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह थाना दीदारगंज व हे0का0 उमाशंकर यादव मय फोर्स के साथ आज दिनांक 08.04.2021 को तलाश वांछित/वारण्टी अपराधी रोकथाम जूर्म जरायम के दृष्टीगत देखभाल क्षेत्र जांच भ्रमण अगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भ्रमणशील थे कि जरिये मुखबीर खास सूचना मिली की जैगहा बाजार के तरफ से एक व्यक्ति पैदल ही एक जरिकैन में कच्ची शराब लेकर फूलेश के तरफ आ रहा है जो ग्राम गम्भीरी जायेगा मुखबीर की इस सूचना विश्वाश कर पुलिस टीम मय मुखबीर के ग्राम गम्भीरी जाने वाले मोड़ पर छिपकर आने वाले व्यक्ति का इन्तजार कर रहे थी कि जैगहा की तरफ से एक व्यक्ति हाथ में जरिकैन लेकर आते हुए दिखाई दिया, मुखबीर द्वारा इशारा कर हट बढ़ गया। आने वाले व्यक्ति के नजदीक आने पर रोका व टोका गया तो पिछे मुड़कर भागना चाहा कि एक बारगी दबीश देकर हिकमत अमली से पकड़ लिया गया, पकड़े गये व्यक्ति से नाम पता पूछते हुए जामा तालाशी ली गयी तो अपना नाम राकेश यादव पुत्र स्व0 कौशल यादव ग्राम निवासी राजापु थाना दीदारगंज जिला आजमगढ़ उम्र 23 वर्ष बता रहा है तथा जामा तालाशी से दाहिने हाथ में लिए हुए एक 10 लीटर का जरिकैन बरामद हुआ पूछने पर बता रहा है कि इसमें कच्ची देशी शराब है जिसे बेचकर अपना जीवन यापन करता हूँ। । यह कृत्य अन्तर्गत धारा 60 उ0प्र0 आबकारी अधिनीयम का दण्डनीय अपराध है का बोध कराकर समय 7.00 बजे हिरासत पुलिस में लिया गया तथा थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 54/2021 धारा 60 आबकारी अधि0 पंजीकृत कर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता
राकेश यादव पुत्र स्व0 कौशल यादव ग्राम निवासी राजापु थाना दीदारगंज जिला आजमगढ़
बरामदगी
एक जरीकेन में 10 लीटर कच्ची शराब
पंजीकृत अभियोग
मु0अ0सं0 54/2021 धारा 60 आबकारी अधिनियम थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़
गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरणः
1-थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़ ।
2-हे0का0 उमाशंकर यादव थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़ ।
3- का0 बीरप्रताप आजाद थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़।
4- का0 मोनू यादव, का0 आशिष यादव, थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़।
