आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना गम्भीरपुर
आज़मगढ़: दिनांक 07.04.2021 को पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा आगामी त्रिस्तरीय चुनाव के दृष्ट्रिगत चलाये गये अभियान चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति/वाहन गिरफ्तारी वांछित अभियुक्त गिरफ्तारी एन.वी.डब्लू अभियुक्तगण के क्रम अपर पुलिस अधीक्षक नगर के कुशल निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी महोदय के कुशल नेतृत्व में उ.नि. लाल साहब सिंह मय हमराह के साथ बाद नामांकन ड्यूटी मोहम्मदपुर ब्लाक से वापस आ रहा थे कि मुखविर खास से सूचना मिली कि एक व्यक्ति रसूलपुर मोड़ हाइवे के पास खडा है जिसके पास अवैध चाकू है जो किसी घटना कारित करने के फिराक मे है इस सूचना पर तत्काल मौके पर पहुँचकर मुखविर के इशारे पर रसूलपुर मोड़ हाइवे से एक व्यक्ति को समय करीब 20.05 बजे पकड़ लिया गया। पकड़े गये व्यक्ति से नाम पता पूछा गया तो अपना नाम अशोक पुत्र हरिलाल निवासी पहिलेपुर (रानीपुर रजमो) थाना गम्भीरपुर आजमगढ बताया, पकडे गये व्यक्ति की जामा तलाशी से एक अदद अवैध चाकू बरामद हुआ। जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु.अ.स. 63/2021 धारा 4/25 आयुध अधि0 पंजीकृत कर अभियुक्त उपरोक्त को मा0 न्यायालय भेज जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्त
अशोक पुत्र हरीलाल ग्राम पहिलेपुर (रानीपुर रजमो) थाना गम्भीरपुर आजमगढ
बरामदगी
एक अदद नाजायज चाकू
पंजीकृत अभियोग
मु.अ.स. 63/21 धारा 4/25 आयुध अधि0 थाना गंभीरपुर आजमगढ़
गिरफ्तार करने वाली टीम
ज्ञानू प्रिया प्रभारी निरीक्षक थाना गंभीरपुर आजमगढ़
उ.नि. लाल साहब सिंहथाना गंभीरपुर आजमगढ़
हे. का. इन्द्रपाल यादव थाना गंभीरपुर आजमगढ़
