आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना कोतवाली
आज़मगढ़: पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा चलाये जा रहे अभियान अपराध नियंत्रण, अपराधियो की गिरफ्तारी, त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर पंकज कुमार पाण्डेय तथा क्षेत्राधिकारी नगर निष्ठा उपाध्याय के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कृष्ण कुमार गुप्ता के नेतृत्व में थाना कोतवाली पर अलग –अलग टीम गठित कर अपराध/ अपराधियो की धर पकड़ करने हेतु तथा ग्राम ककरहटा में उपद्रव फैलाने वालो की गिरफ्तारी हेतु भ्रमणशील रहकर संन्दिग्ध व्यक्ति / वाहनों की चेकिंग की जा रही थी जिसके क्रम में –
उ0नि0 अनिल कुमार मिश्र मय हमराह आरक्षी बिन्द्रेश गौड़, इन्द्रजीत चौधरी के दौराने दिनांक- 19.04.2021 को हो रहे क्षेत्र मे पंचायत चुनाव के मद्देनजर भ्रमणशील थे कि दौराने भ्रमण जैसे ककरहटा गाँव मे प्रवेश किये कि फायरिगं जैसी आवाज सुनाई पड़ी कि फायर की आवाज को गम्भीरता से लेते हुए कोतवाली क्षेत्र मे वास्ते शान्ति व्यवस्था हो रहे पंचायत चुनाव के मद्देनजर भ्रमणशील समस्त अधिकारीगण को सूचना करते हुए उक्त गाँव के मतदान केन्द्र की तरफ बढ़े कि मतदान केन्द्र से लगभग 200 मीटर काफी संख्या मे मोटरसाइकिले व गांव के लोगों का हल्ला हुआ एक दूसरे से गाली गुप्ता व हाथ मे लिए असलहो से एक दूसरे को फायर कर रहे है और खड़ी मोटरसाइकिलो को ईट पत्थर लाठी डण्डा से तोड़ फोड़ रहे है । मौके पर आ जा रही कारो को भी बुरी तरह बड़े-बड़े पत्थर व लाठी डण्डा व हाकी से मार कर तोड़ फोड़ कर रहे है । पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुँचकर समझाया बुझाया जा रहा था कि उसी समय प्र0नि0 कोतवाली मय हमराह फोर्स, कलस्टर मोबाइल के प्रभारी उ0नि0 विनय दूबे मय हमराह फोर्स, उ0नि0 शिव कुमार कुशवाहा भी मय हमराह आरक्षीगण मौके पर आ गये और इनके द्वारा भी उपद्रवियों को मना किया गया किन्तु नहीं माने। इनके इस बेजा हरकत से गांव से आ रहे मतदाता पुनः उल्टी दिशा मे लौटकर अपने घरो व इधर ऊधर गिर पड़कर भागने लगे और इतना ही नही मौके पर सुचारू रूप से चल रहे चुनाव सम्बन्धित मतदाताकर्मी बूथ से बाहर निकलकर देखने लगे। इस घटना के सम्बन्ध में थाना हाजा पर मु0अ0सं0 121/21 धारा 147,148,149,336,504,506,307,427 भादवि व 7 सीएलए एक्ट का मुकदमा बनाम 1. शफकत पुत्र रफीक अहमद 2. मो0 अनस पुत्र अल्ताफ अहमद 3. वारिश पुत्र अलीम 4. सैफ पुत्र रफीक 5. मो0 जावेद पुत्र शेख मुख्तार 6. मो0 कैफी पुत्र सदरेयार 7. मो0 अरसी पुत्र सदरेयार 8. मो0 शाकिब पुत्र आफताब आलम 9. राफे पुत्र मो0 रईस 10. मन्नान पुत्र स्व0 एहरार 11. अजमल पुत्र एहरार 12. आमिर पुत्र नासिर 13. अब्दुल्ला पुत्र शाह आलम 14. अब्दुल शमद उर्फ वसीम पुत्र वसीम 15. आकिब पुत्र अकमल 16. सुफियान 17. फैजान 18. डा0 जुबेर 19. इन्तेखाप व 20-25 अन्य अज्ञात व्यक्ति निवासीगण ग्राम ककरहटा थाना कोतवाली आजमगढ पंजीकृत किया गया। मौके से 06 अदद फायरशुदा खोखा कारतूस बरामद किया गया। उक्त अभियुक्तों में से 10 नफर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।
पंजीकृत अभियोग का विवरण
मु0अ0सं0 – 121/21 धारा 147,148,149,336,504,506,307,427 भादवि व 7 सीएलए एक्टथाना कोतवाली आजमगढ़
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
1. शफकत पुत्र स्व0 रफीक 2.मो0 अनस पुत्र अल्ताफ अहमद 3.वारिश पुत्र अलीम 4. सैफ पुत्र स्व0 रफीक 5. मो0 जावेद पुत्र शेख मुख्तार 6. मो0 कैफी पुत्र मो0 शहरेयार 7. मो0 शाकिब पुत्र आफताब आलम 8. राफे पुत्र मो0 रईश 9. आकिफ पुत्र अकमल 10. मो0 अरसी पुत्र शहरेयार निवासीगण ककरहटा थाना कोतवाली आजमगढ़