आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
ग्रामीणों ने शव को बाहर निकाला परिजनों ने किया दाह संस्कार।
आज़मगढ़: जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के सुरेश नगर निवासी शहजादे पुत्र रफीक कुरेशी उम्र लगभग 15 साल जोकि कुरैश नगर निवासी धुन्नू कुरेशी का नाती है जो 1 साल से यही रहता था ।जबकि वह मूल निवास खेदु पूरा शहर कोतवाली जनपद मऊ का निवासी है। मंगलवार की देर शाम दोस्तों के साथ सुखपुर मसोना गांव की तरफ घूमने निकला था कि अचानक कुएं में गिर गया किसी ने घर पर सूचना दी लोग पहुंचे तकरीबन 2 घंटे बाद रात्रि लगभग 10 बजे शव को कुएं से बाहर निकाला गया ।लोग उसे लेकर इलाज के लिए डॉक्टर के यहां पहुंचे पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिससे परिवार में पूरा कोहराम मच गया शव को परिजन दाह संस्कार के लिए खेदु पुरा मऊ लेकर चले गए।
