आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
अचानक बूथ बदले जाने को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी व्यक्त कर सौपा ज्ञापन।
3 किलोमीटर दूर बना दिया गया बूथ।
आजमगढ़: सगड़ी तहसील क्षेत्र के ब्लाक हरैया अंतर्गत जमुआ सागर ग्राम पंचायत के 4 पूर्वा राजस्व गांव हैं। जिसमें मुइयापार, जमीन हरैया, जमुना सागर एवं जमुना भराव जिनका पूर्व में बूथ महामाया विद्या मंदिर जूनियर हाईस्कूल विद्यालय हरैया जमुना सागर विद्यालय पर बना हुआ था पर 2 दिन पूर्व अचानक उस बूथको बदल कर अब प्राथमिक विद्यालय जमुआसगर पर कर दिया गया है।जिससे मुईयां पार एवं जमीन हरैया के मतदाताओं के लिए लगभग 3 किलोमीटर की दूरी पर मतदान करने के लिए जाना पड़ेगा। जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा यहां तक की महिलाओं के लिए ऐसे ही स्थिति में मतदान करना काफ़ी कठिनाइयों भरा हो सकता है। जब कि यह बूथ अतिसंवेदनशील बूथ बनाया गया है ।ग्रामीणों ने बूथ बदले जाने को लेकर तहसील पर पहुंचकर जमकर प्रदर्शन किया और जब तहसील पर कोई कर्मचारी नहीं मिला तो उन्होंने अजमतगढ़ ब्लॉक पर जाकर उपजिलाधिकारी सगड़ी वागीश कुमार शुक्ला को ज्ञापन सौंपकर मांग की कि बूथ न बदला जाए। पर उन्होंने कहा कि यह अब आप जाकर ऊपर के अधिकारियों से मिलकर अपनी बात रखें और जो भी आपकी बात है उसको ऊपर के अधिकारी ही कर सकते हैं।
इसके बाद ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मुलाकात की जिस पर उन्हें आश्वासन दिया गया कि आपकी जो भी समस्या है उसको गम्भीरता से लेते हुए निस्तारण किया जाएगा।
इस दौरान ग्रामीणों में शैलेश राय प्रदीप तिवारी आशीष राय राहुल राय सत्यम शुक्ला रंजीत शुक्ला रवि कांत तिवारी रामानंद राय पप्पू मोर राम अशीष राजनाथ सत्येंद्र तिवारी सुषमा तिवारी रामदेव तिवारी आदि रहे।
