आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आजमगढ़: जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र में खड़े ट्रक के नीचे प्राथमिक विद्यालय के हेडमास्टर का शव मिलने से स्थानीय लोगों का आक्रोश भड़क उठा और ग्रामीणों व परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग जाम कर दिया। हेडमास्टर रोज की भांति घर से सुबह टहलने के लिए निकला था।
जानकारी के अनुसार जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के रसूलपुर नरईपुर गांव निवासी 40 वर्षीय सूर्यनाथ राम पुत्र स्व0 जंगली रोज की भांति बुधवार की सुबह 5.00 बजे घर से टहलने के लिए निकले।नरईपुर के पास एक खड़े ट्रक के नीचे संदिग्ध अवस्था में उसका शव बरामद हुआ। घटना की सूचना पूर क्षेत्र में आग की तरह फैल गई। खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। आक्रोशित ग्रामीणों सहित परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग को 11.00 बजे जाम कर दिया।जाम लगने से सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस आक्रोशित लोगों को समझाने बुझाने का प्रयास किया पर कोई भी उनकी बात मानने को तैयार नहीं था मौके की नजाकत को समझते हुए तत्काल उपजिलाधिकारी सगड़ी वागीश कुमार शुक्ल और क्षेत्राधिकारी सगड़ी निष्ठा उपाध्याय मौके पर पहुंचीऔर काफी समझाने बुझाने के बाद किसी तरह से जाम को समाप्त कराया इस मामले में परिजनों ने मौके पर ही तहरीर दे दी है।
बता दें कि मृतक हरैया ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय रहुआ में हेड मास्टर के पद पर तैनात था। घटनास्थल 200 मीटर की दूरी पर हेडमास्टर की चप्पल पड़ी हुई मिली।




