Breaking News

बरदह: 20 लीटर अपमिश्रित शराब के साथ 02 अभियुक्तगण गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना- बरदह

आज़मगढ़: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा चलाये गये अवैध शराब अभियान में अभियुक्तो की गिरफ्तारी के क्रम मे दिनांक 10.04.2021 को प्र0नि0 विनोद कुमार मय हमराह के देखभाल क्षेत्र , जांच प्रा0पत्र, चेकिंग संदिग्ध ब्यक्ति/ वाहन व पेंडिंग मुकदमात की विवेचना तथा त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दृष्टिगत भ्रमण पर निकले थे कि मुखबिर खास के जरिये अवैध शराब के निर्माण की सूचना मिली। इस सूचना पर विश्वास करके आबकारी निरीक्षक क्षेत्र -4 फूलपुर मनोज कुमार यादव क्षेत्र में मामूर मय स्टाफ प्र0आ0सि0 पंकज सिह व प्र0आ0सि0 अशफाक अहमद से सम्पर्क कर सोहौली मोड पर बुलाया गया । इस सचूना पर आबकारी निरीक्षक क्षेत्र -4 फूलपुर मनोज कुमार यादव  मय स्टाफ के सभी लोग सोहौली मोड पर मिलकर उक्त सूचना के सम्बन्ध में आपस मे बातचीत कर एक राय होकर मौके पर प्रस्थान किये । मौके पर देहदुआर गाँव में ईट भट्ठें पर एक बारगी सम्पूर्ण फोर्स की सहायता से घेरा बन्दी किया गया कि पुलिस टीम को देखते ही दो व्यक्ति भागने लगे जिन्हे दौड़ाकर घेर कर पकडा गया । भागने का कारण पूछते हुए उन्ही दोनो ब्यक्तियो की निशानदेही पर बाहर मिट्टी में दबे हुए लगभग 250 KG लहन को बरामद कर मौके पर नष्ट किया गया व 2 सफेद रंग के प्लास्टिक के पिपिया में लगभग 20 ली0 अबैध अपमिश्रित शराब व लगभग 500 ग्राम नौशादर व लगभग डेढ़ किलोग्राम यूरिया व गुड़ लगभग 10 किलोग्राम बरामद किया गया। पकडे गये व्यक्तियो ने अपना नाम व पता क्रमशः 1- अनिल सिह  पुत्र   सोहबत सिह सा0 चंदवा थाना चंदवा जनपद लातेहार राज्य झारखण्ड  2 - जितेन्द्र लोहरा पुत्र बुलठा लोहरा सा0 चंदवा थाना चंदवा जनपद लातेहार राज्य झारखण्ड  बताया गया । अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि भट्ठें के मालिक मनोज सिह पुत्र अज्ञात निवासी देहदुआर थाना बरदह जनपद आजमगढ द्वारा हम लोगों के माध्यम से शराब बनवाई जाती है । अभियुक्तो द्वारा किया गया यह कृत आबकारी अधिनियम की धारा 60(क) / 272/120बी भा0द0वि0 का अपराध बता कर समय करीब 13.10 बजे पुलिस हिरासत में लिया गया। उक्त के संबंध मे थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 79/21 धारा  60(क) / 272/120बी भा0द0वि0 पंजीकृत किया गया है ।

गिरफ्तार अभियुक्तगण

1- अनिल सिह पुत्र सोहबत सिह सा0 चंदवा थाना चंदवा जनपद लातेहार राज्य झारखण्ड 
2 - जितेन्द्र लोहरा पुत्र बुलठा लोहरा सा0 चंदवा थाना चंदवा जनपद लातेहार राज्य झारखण्ड

बरामदगी

20 लीटर अपमिश्रित शराब, 500 ग्राम नौशादर, डेढ़ किलो यूरिया, 10 किलो गुड़ वअपमिश्रित शराब बनाने के उपकरण

पंजीकृत अभियोग

मु0अ0स0 79/21 धारा  60(क) / 272/120बी भा0द0वि0

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

प्र0नि0 विनोद कुमार चालक हे0का0 संतोष सिह वाहन सं0UP 50AG0425 हमराह आदित्य मिश्रा का0 आनंद चौरसिया म0का0 कविता मेहरोत्रा, चालक संतोष कुमार सिंह थाना बरदह जनपद आजमगढ

और नया पुराने