आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना- बरदह
आज़मगढ़। दिनांक 06.04.2021 को उ0नि0 शमशाद अली मय हमराह का0 अमरनाथ शर्मा बगरज देखभाल क्षेत्र रोकथाम जुर्म जरायम पेण्डिग विवेचना तलाश वांछित अपराधी संदिग्ध तलाश करते हुए बीकापुर पहुंचे कि मुखबीर खास आकर बताया कि लालचन्द के मकान के पास दो व्यक्ति शराब देशी बेच रहे है मुखबीर की सूचना पर विश्वास करके मुखबिर को साथ लेकर प्राइवेट वाहन से लालचन्द के मकान की तरफ मकान से थोड़ा पहले मुखबिर ने इशारा किया कि सामने जो दो लोग खड़े है वही शराब बेच रहे है । तत्पश्चात मय उ0नि0 मय हमराह के प्राइवेट वाहन से आगे बढ़े और उन दोनो व्यक्तियो के सामने वाहन रोककर घेरकर एक व्यक्ति को समय करीब 21.20 बजे पकड़ लिया गया तथा एक व्यक्ति अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा । पकडे गये व्यक्ति का नाम पता पूछा गया तो अपना नाम सुनील राजभर पुत्र बरखू राजभर नि0 बीकापुर थाना बरदह जिला आजमगढ़ उम्र 32 वर्ष तथा भागे हुए व्यक्ति का नाम विवेकानन्द राय उर्फ काजू राय पुत्र देवदत्त राय निवासी ग्राम बीकापुर थाना बरदह जनपद आजमगढ़ बताया तथा यह भी बताया कि हम दोनो देशी शराब बेच रहे थे कि आप लोगो को देखकर विवेकानन्द भाग गया । जामा तलाशी से अभियुक्त के पास से एक पेटी (45 शीशी) शराब बरामद हुई। इस पर पकडे गये व्यक्ति से शराब रखने का अधिकार पत्र मांगा गया तो दिखाने से कासिर रहा इस पर नाजायज शराब बेचने के सम्बन्ध मे 60 आबकारी अधिनियम का दण्डनीय अपराध बताकर हिरासत पुलिस समय करीब 21.10 बजे हिरासत पुलिस मे लिया गया। अभियुक्त को गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्त
1. सुनील राजभर पुत्र बरखू राजभर नि0 बीकापुर थाना बरदह जिला आजमगढ़ उम्र 32 वर्ष
बरामदगी
एक पेटी (45 शीशी) शराब
पंजीकृत अभियोग
मु0अ0सं0 75/21 धारा 60 आब0अधि0
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
उ0नि0 शमशाद अली मय हमराह का0 अमरनाथ शर्मा थाना बरदह जनपद आजमगढ
