आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना- बरदह
आज़मगढ़: पुलिस अधीक्षक जनपद आजमगढ सुधीर कुमार सिंह द्वारा अपराध नियंत्रण एवं वांछित,ईनामिया अभियुक्तो की गिरफ्तारी विषयक अभियान के क्रम में दिनांक 06.04.2021 को SI संजय सिंह मय हमराह HC योगेन्द्र यादव कान्स0 अभय प्रताप सिंह, कान्स0 रोहित कुमार प्राईवेट मोटर साइकिल से विनावर देखभाल क्षेत्र रोक थाम जुर्म जरायम पेण्डिंग विवेचना तलाश वाँछित / संदिग्ध व्यक्ति तथा वाहन चेकिंग मे मामूर होकर सराय मोहन होते हुए पसिका की ओर जा रहे थे। कि वादिल बाबा से आगे पुलिया पर एक व्यक्ति खड़ा दिखाई दिया कि जैसे ही पुलिस बल उसके पास पहुची कि पुलिस को देखकर पुलिया के नीचे जाने लगा। संदेह होने पर उस व्यक्ति को हमराह पुलिस बल के सहयोग से रोका गया तथा भागने का कारण पूछा गया तो बताया कि मेरे पास नाजायज चाकू है। इस लिए आप लोगो को देखकर छिप रहा था। इस पर पकडे गये व्यक्ति से नाम पता पूछा गया। तो अपना नाम सुभाष सरोज पुत्र स्व0 सोचन सरोज निवासी ग्राम कम्मरपुर थाना बरदह जिला आजमगढ़ उम्र 48 वर्ष बताया तथा जामा तलाशी ली गयी तो एक अदद नाजायज चाकू बरामद हुआ। बरामद चाकू रखने के सम्बन्ध मे अधिकार पत्र तलब किया गया तो दिखाने से कासिर रहा इस पर वरामद चाकू रखने के सम्बन्ध मे 04/25 आयुध अधिनियम का दण्डनीय अपराध बता कर समय 22.05 बजे हिरासत पुलिस मे लिया गया। अभियुक्त को गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्त
सुभाष सरोज पुत्र स्व0 सोचन सरोज निवासी ग्राम कम्मरपुर थाना बरदह जिला आजमगढ़ उम्र 48 वर्ष
बरामदगी
एक अदद चाकू
पंजीकृत अभियोग
मु0अ0सं0 76/21 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
SI संजय सिंह मय हमराह HC योगेन्द्र यादव कान्स0 अभय प्रताप सिंह, कान्स0 रोहित कुमार
