Breaking News

जीयनपुर: मास्क चेकिंग अभियान चलाकर पुलिस ने किया जुर्माना, मास्क देकर किया जागरूक।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आज़मगढ़। कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रशासन लगातार सतर्कता अपना रहा है और आम जनमानस को भी जागरूक करने पर जोर दे रहा है। अनलॉक की स्थिति के बाद भी प्रशासन चेकिंग अभियान चलाकर बगैर मॉस्क वालो पर कार्रवाई कर मॉस्क और सामाजिक दूरी का पालन करने की चेतावनी दे रहा है।
जीयनपुर नगर पंचायत के मुबारकपुर तिराहे पर सोमवार को पुलिस बल की मौजूदगी में मॉस्क चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमें बगैर मॉस्क के बाइक सवारो कार सवारो को रोक लिया और जुर्माना की कार्रवाई की गई। साथ ही सख्त चेतावनी भी दिया कि दोबारा बगैर मॉस्क के पाए गए तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस प्रशासन द्वारा प्रतिदिन की जा रही चेकिंग अभियान के तहत अब लोगो में जागरूकता दिखाई देने लगी है। घर से निकलते ही हेलमेट और मॉस्क लगाने वालो की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। कोरोना मरीजो की संख्या में बढ़ोत्तरी लगातार जारी है पर सरकार द्वारा अनलॉक के निर्देश के बाद भी प्रशासन सतर्कता बरते हुए है।
अभियान में जीयनपुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक हिमेंद्र सिंह, सब इंस्पेकटर अखिलेश पांडेय सहित पुलिस बल मौजूद रहा। इस सम्बन्ध में कोतवाल हिमेंद्र सिंह ने कहा कि- पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार सिंह के निर्देशन पर मॉस्क अभियान चलाया जा रहा है। लोगो को कोरोना वायरस से बचाव की हिदायत दी जा रही है। आवश्यक कार्य होने पर ही घरो से निकले अन्यथा मॉस्क, सेनेटाइजर और सामाजिक दूरी का पालन करे। जिससे कोरोना वायरस से बढ़ती मरीजो की संख्या पर लगाम लगाई जा सके। यदि कानून का उल्लंघन किया गया तो निश्चित रूप से कार्रवाई की जाएगी।

और नया पुराने