आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आजमगढ़। रौनापार थाना क्षेत्र के बनकटिया,कांखभार गांव में हंसराज बाबा की कुटी पर शिव मंदिर है। शिव मंदिर में भगवान शिव की मूर्ति खंडित कर दी गई। शिव की प्रतिमा टूटी देख ग्रामीण आक्रोशित हो गए। आज निवासी ग्राम बनकटिया के विजय कुमार सिंह पटेल मंडल अध्यक्ष अजमतगढ़ भाजपा के नेतृत्व में दर्जनों लोग पुलिस चौकी महुला थाना रौनापार पहुंचे और तहरीर दिए।
विजय कुमार पटेल ने बताया कि 2 वर्ष पूर्व शंकर जी की प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा कर स्थापना किया गया था ।जो 18 /19 की रात में अराजक तत्वों द्वारा मूर्ति क्षतिग्रस्त कर दी गई ।चुनाव के दिन किसी को पता नहीं चल सका ।आज 20 अप्रैल को सुबह हम प्रार्थीगण को जानकारी हुई। जो देखा गया की मूर्ति का त्रिशूल, नाग की गर्दन, शंकर जी की गर्दन, व जटा तोड़कर छिन्न-भिन्न कर दिया गया है। अराजक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो और उन्हें गिरफ्तार किया जाए। ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है।
मूर्ति टूटने की सूचना पाकर पुलिस चौकी प्रभारी महुला मदन गुप्ता रौनापार थाना प्रभारी तारकेश्वर राय क्षेत्राधिकारी सगड़ी मौके पर पहुंचे। क्षेत्राधिकारी सगड़ी ने बताया कि जल्द ही पता लगा लिया जाएगा और मूर्ति की मरम्मत में हम भी सहयोग करेंगे। आप सभी को न्याय मिलेगा।
मंदिर के पुजारी श्याम कुमार दास ने कहा कि हम तब तक अन्न जल ग्रहण नहीं करेंगे जब तक न्याय नहीं मिल जाता है ।और अराजक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हो जाती है ।हमारे भगवान का सर तोड़ा गया है ।उन अराजक तत्वों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए।
ग्रामीण विजय सिंह पटेल डिंपी राय अजय पटेल उमाशंकर वीरेंद्र बुधराज सहित दर्जनों की संख्या में लोग महुला पुलिस चौकी पहुंचे थे।