Breaking News

गम्भीरपुर: बहन के साथ दुष्कर्म व हत्या करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त एक खलबट्टा बरामद।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना- गम्भीरपुर

आजमगढ़: दिनांक 06.04.2021 को श्री सीताराम थाना गंभीरपुर जनपद आजमगढ़ उपस्थित थाना आकर प्रार्थना पत्र दिये कि समय करीब 04 बजे शाम को मैं सब्जी लेने के लिये गोसाईं की बाजार गया था घर पर मेरा ल़डका अजय, लड़की ज्योति व छोटी लड़की उजाला थी मेरा लड़का अजय पहले से ही ज्योति के चरित्र पर संदेह करता था आज उजाला को वह ठंडा लेने के लिए नहर पर भेज दिया तथा ज्योति को घर पर अकेला पाकर उसकी हत्या करके शव को दिवान बेड में छिपा दिया था जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु.अ.स. 62/2021 धारा 302/201 भादवि बनाम अजय पंजीकृत कर विवेचना प्र.नि. गंभीरपुर द्वारा प्रारम्भ की गयी। अभियुक्त अजय घटना के बाद से ही फरार हो गया था ।
पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा उक्त प्रकरण को संज्ञान में लेते हुए वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक गम्भीरपुर को निर्देशित किया गया जिसके क्रम में पुलिस की कई टीमे बनाकर लगातार दविश दिया जा रही थी कि आज दिनांक 08.04.2021 को मुखविर से सूचना मिली कि दिनांक 06.04.21 को उमरीश्री में अपनी बहन की हत्या करने वाला अभियुक्त अजय सरोज पुत्र सीताराम सरोज गोसाई बाजार नहर पुलिया पर कही भागने की फिराक में खड़ा है यदि जल्दी किया जाय तो पकड़ा जा सकता है इस सूचना पर तत्काल गोसाई बजार नहर पुलिया पर पहुँचकर अभियुक्त उपरोक्त को समय 8.30 बजे गिरफ्तार कर चालान मा0 न्यायालय किया गया।  
*पूछताछ विवरण*-अभियुक्त अजय सरोज उपरोक्त से घटना के सम्बन्ध में कड़ाई से पूछताछ करने पर बताया कि दिनांक 06.04.21 को शाम करीब 04 बजे जब मेरे पिता जी सब्जी लेने के लिये गोसाई की बजार चले गये उसी समय मेरी नियत खराब हो गयी मै अपनी छोटी बहन उजाला को ठंडा लेने के लिये अपने गाँव में स्थित नहर की पुलिया पर भेज दिया और घर में ज्योति को अकेला पाकर भीतर से मुख्य दरवाजा बन्द कर दिया तथा उसके साथ शारीरिक सम्बन्ध बनाने का प्रयास किया जिसका विरोध वह करने लगी तब मै उसे थप्पड़ से मारकर नियंत्रित करने का प्रयास किया किन्तु वह नही मानी तब लोहे के बट्टा से उसके सर पर मार दिया वह जमीन पर गिर गयी तब मै उसके साथ शारीरिक सम्बन्ध बनाया किन्तु इसके बाद वह मुझसे कही कि तुमने जबरजस्ती मेरे साथ किया है मै इस बात को घर वालो से बताऊंगी तब मैने उसे अपने हाथ से गला दबाकर उसकी हत्या कर दिया तथा शव को घर के कमरे मे स्थिति दीवान बेड मे रखकर छिपा दिया ताकि रात मे किसी सूनसान स्थान पर फेका जा सके। अभियुक्त के निशानदेही पर उसके किचन से हत्या में प्रयुक्त बट्टा समक्ष गवाहान बरामद कर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है।

गिरफ्तार अभियुक्त

अजय सरोज पुत्र सीताराम सरोज निवासी उमरीश्री थाना गंभीरपुर आजमगढ़

बरामदगी

हत्या मे प्रयुक्त एक अदद खलबट्टा

पंजीकृत अभियोग

 मु.अ.स. 62/21 धारा 302/201/376(2)(च)/376(क) भादवि थाना गंभीरपुर आजमगढ़

गिरफ्तार करने वाली टीम

ज्ञानू प्रिया प्रभारी निरीक्षक थाना गंभीरपुर आजमगढ़
व.उ.नि. नवल किशोर सिंह थाना गंभीरपुर आजमगढ़
का. संतोष कुमार मिश्रा थाना गंभीरपुर आजमगढ़
का. बैजनाथ सरोज थाना गंभीरपुर आजमगढ़
म.का. बबली गोड़ थाना गंभीरपुर आजमगढ़
म.का. स्वप्निल सक्सेना थाना गंभीरपुर आजमगढ़

और नया पुराने