आज़मगढ़।
रिपोर्ट: शैलेंद्र शर्मा
आज़मगढ़। कोरोना संकट एवं बढ़ती गर्मी को देखते हुए विश्व हिन्दू परिषद आर्यमगढ़ द्वारा नगर के दस से ज्यादा स्थानों पर बेसहारा पशुओं की प्यास बुझाने के लिए जलपात्र लगाये गए।
कोरोना संकट एवं भीषण गर्मी में निराश्रित गौवंश,बन्दर एवं अन्य पशुओं को पीने का पानी मिल नहीं पाता है जिसको देखते हुए विहिप ने जगह जगह जलपात्र लगाने का निर्णय लिया और प्रत्येक जलपात्र के देखरेख हेतु अपने कार्यकर्ता भी नियुक्त किये गए
इस क्रम में बृहस्पतिवार को नगर के आसिफगंज मुहल्ले से इस अभियान का शुभारंभ विहिप के नगर उपाध्यक्ष चंदन सिंह एवं नगर कार्याध्यक्ष अरविंद मोदनवाल द्वारा किया गया
अगले क्रम में दलालघाट ,कालीचौरा ,बड़ादेव,ब्रह्मस्थान,हीरापट्टी, भंवरनाथ,मुकेरीगंज,सिधारी,हर्रा की चुंगी इत्यादि स्थानों पर शीघ्र ही लगा दिया जाएगा
इस अवसर पर जिला मंत्री गौरव रघुवंशी, जिला सह मंत्री संतोष गुप्ता ,नगर सह मंत्री एडवोकेट मनोज सिंह,सह मंत्री सूरज निषाद,नगर संयोजक हिमांशु राज,डब्बू रूंगटा,अम्बुज कुमार,अंकु गुप्ता उपस्थित रहे