आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना-रौनापार।
आज़मगढ़: विद्धावती देवी पत्नी शिवकुमार निवासी मऊकुत्तुबपुर थाना रौनापार जनपद आजमगढ़ द्वारा लिखित तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 73/2021 धारा 392 भादवि बनाम मो0सा0 पर सवार दो व्यक्ति नाम पता अज्ञात पंजीकृत कराया गया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह के कड़े निर्देशों के अनुपालन में दिनांकः 11.03.2021 से ही अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) व क्षेत्राधिकारी सगड़ी जनपद आजमगढ़ के कुशल नेतृत्व में थाना क्षेत्र रौनापार में थानाध्यक्ष मय हमराह थाना रौनापार द्वारा त्रुटि रहित चेकिंग की जा रही थी। दौरान चेकिंग जरिये मुखबिर खास की सूचना पर भैसाड़ तिराहा से समय करीब 08.50 बजे सुबह एक नफर वांछित अभियुक्त सत्तार पुत्र सदरूद्दीन निवासी नवापुरा खालसा थाना जहानागंज आजमगढ़ को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेजा गया।
पूछताछ का विवरण – अभियुक्त सत्तार पुत्र सदरूद्दीन निवासी नवापुरा खालसा थाना जहानागंज आजमगढ़ बदरियाफ्त पूछने पर जुर्म अपने साथी अभियूक्त इमरान पुत्र रिजवान निवासी नवापुरा खालसा थाना जहानागंज आजमगढ़ के साथ करना स्वीकार करते हुए अपनी गलती की माफी मांग रहा है। साहब गलती हो गई है अब दुबारा इस तरह की गलती नही करूँगा।
पंजीकृत अभियोग-
1-मु0अ0सं0 73/2021 धारा 392/411 भादवि थाना रौनापार जनपद आजमगढ़
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पताः-
1-सत्तार पुत्र सदरूद्दीन निवासी नवापुरा खालसा थाना जहानागंज आजमगढ़
बरामदगी- लूटी गयी सोने की टप्स एक जोड़ी
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-
1. तारकेश्वर राय थानाध्यक्ष रौनापार जनपद आजमगढ़
2. हे0का0 कृपाशंकर सिंह थाना रौनापार जनपद आजमगढ़
3.म0का0 रेशमा सरोज थाना रौनापार जनपद आजमगढ़