Breaking News

बरदह: लूट की योजना बनाने वाले चार गिरफ्तार, अवैध तमंचा, कारतूस, लोहे की राड, बाईक व अन्य लूट के उपकरण भी बरामद।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना-बरदह

आज़मगढ़: पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा चलाये जा रहें वाँछित/लूटेरों की गिरफ्तारी व बरामदगी हेतु अभियान के तहत दिनांक 03.04.2021 को प्रभारी निरी0 विनोद कुमार मय उ0निरि0 शमशाद अली, का0 आनन्द चौरसिया, का0 विजय प्रकाश कुशवाहा द्वारा देखभाल क्षेत्र शान्ति व्यवस्था सुरक्षा डियूटी जाँच प्रा0पत्र तथा चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति वाहन, तलाश बाछिंत व पेन्डिग विवेचना देखभाल क्षेत्र बरदह, गोड़हरा से भीरा होते हुए ठेकमा की तरफ जा रहे थे तो पसिका के आगे पुलिया पर मुखबिर खास सूचना मिली की बादिल बाबा के मजार के सामने 4 लोग लूट की योजना बनाकर तैयार है और उनके पास असलहा भी है और लूट करने के संसाधन भी है। लूट का प्रयास करने ही वाले हैं। किसी अकेले व्यक्ति के आने का इन्तेजार कर रहे है। मुखबिर की सूचना पर विश्वास करके मकसद हमराह कर्म0गण को बता कर गाड़ी की लाईट आफ करके थोड़ा आगे बढ़े, आने जाने वाली गाड़ी की रोशनी मे देखा कि वादिल बाबा के मजार के सामने 04 लोग खड़े है। पूरा विश्वास हो गया कि यही चारो अब कोई घटना को अंजाम देंगे।  चारो आपस में बातचीत कर रहे थे, तभी प्रभारी निरी0 द्वारा हमराह फोर्स को निर्देश देकर वादिल बाबा मजार की तरफ खन्ती मे उतरकर धीरे-धीरे पैदल आगे बढे और चारो को आगे पीछे से घेर लिया गया। इतना मौका नही दिया गया कि चारो कोई हरकत कर पाते की एक दम दविश व घेर कर हमराह पुलिस के सहयोग से चारो को मजार के सामने ही समय 22.20 बजे पकड़ लिया। पकड़े गये चारो व्यक्तियो की बारी-बारी जामा तलाशी लेते हुए बारी-बारी नाम पता पूछा तो एक ने अपना नाम सर्वेश सरोज पुत्र राजेश सरोज उम्र करीब 21 बर्ष नि0 ग्राम सिरवाँ थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ़ बताया जामा तलाशी से दाहिने हाथ मे पकड़ा एक अदद तमन्चा देशी 315 बोर व दो अदद कार0 315 बोर जिन्दा, (2) पुष्पेश सरोज पुत्र बेचन सरोज निवासी ग्रा0 सिरवां थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 24 बर्ष के पास से एक अदद टार्च, (3) दीपक सरोज पुत्र सुबाष सरोज नि0 ग्राम बालडीह थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 24 बर्ष के पास से एक अदद मोबाईल OPPO, (4)  भीम सरोज पुत्र घनश्याम सरोज उम्र करीब 23 बर्ष नि0 ग्राम बालडीह थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ़ के पास से एक लोहे का पाईप , एक अदद मोबाईल बरामद किया गया। । पकड़े गये चारो व्यक्तियो को उनके जुर्म धारा 398,401 भादवि व धारा 3/25 A. Act से व बरामदगी मोटर साईकिल को मौके पर धारा 207 M.V Act मे सीज किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त गणों का चालान मा0 न्यायालय किया गया।
पूछताछ का विवरण- चारो ने एक साथ बताया कि हम चारो लोग यहाँ लूट करने के लिए इक्कठा हुए थे यही पर हम लोग लूट की योजना बनाकर कुछ ही देर मे मौका पाकर घटना को अंजाम देते कि आप लोगो ने पकड़ लिया।  

गिरफ्तार अभियुक्त

1. सर्वेश सरोज पुत्र राजेश सरोज साकिन सिरवां थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ़  
2. पुष्पेश सरोज पुत्र बेंचन सरोज साकिन सिरवां थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ़ के परिजनो को का0 अमित चौरसिया द्वारा 
3. दीपक सरोज पुत्र सुबाष सरोज साकिन बालडीह थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ़ 
4. भीम सरोज पुत्र घनश्याम सरोज साकिन बालडीह थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ़

बरामदगी

1- एक अदद तमन्चा देशी 315 बोर व दो अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर, 
2- दो अदद लोहे की राड तथा एक अदद टार्च 
3- तीन अदद मोबाइल व एक अदद मो0सा0 हीरो होण्डा एक्स व 430/- रू0 अलग अलग अभि0गण के पास से

पंजीकृत अभियोग

1- मु0अ0सं0 72/2021 धारा 398,401 भादवि व 3/25 आर्म्स एक्ट, थाना-बरदह, आजमगढ़ ।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

1- प्रभारी निरी0 विनोद कुमार मय उ0निरि0 शमशाद अली, थाना-बरदह, आजमगढ़। 
2- का0 आनन्द चौरसिया,  का0 विजय प्रकाश कुशवाहा  चालक हे0का0 संतोष सिह, थाना-बरदह, आजमगढ़

और नया पुराने