Breaking News

दीदारगंज: अवैध तमंचा व कारतूस के साथ एक गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना दीदारंगज

 आज़मगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा वान्छित, ईनामिया अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु चलाये गये अभियुक्त  की गिरफ्तारी के अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी महोदय फूलपुर के कुशल निर्देशन मे व थानाध्यक्ष दीदारगंज संजय कुमार सिह  व उ0नि0 श्री सच्चन राम मय हमराह द्वारा देखभाल क्षेत्र में मौजूद थे कि जरिये मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि एक संदिग्ध व्यक्ति जो अपने पास अवैध तमंचा के साथ कुछ घटना कारित करने की फिराक में है। इस सूचना पर थानाध्यक्ष दीदारगंज व उ0नि0 हमराह पुलिस द्वारा बताये गये स्थान अमृतगंज चौहारा के पास बहग्राम गुआई पर पहुँचकर एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की गयी तो उसका नाम अफजल पुत्र बिसमिल्ला निवासी ग्राम राजापुर थाना दीदारगंज आजमगढ़ बताया गया। उसके पास से एक अदद तमंचा .315 बोर मय एक अदद जिन्दा कारतुस .315 बोर के बरामद हुआ। अवैध तमंचा बरामदी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 50/2021 धारा 3/25 शस्त्र अधिनियम अभियोग पंजीकृत कर, गिरफ्तार अभियुक्त का चालान मा0 न्यायालय किया गया। 

पंजीकृत अभियोगः

1-मु0अ0सं0 50/2021 धारा 3/25 शस्त्र अधिनियम थाना दीदारगंज, जनपद आजमगढ़ ।

गिरफ्तार अभियुक्तः  

1- अफजल पुत्र बिसमिल्ला निवासी ग्राम राजापुर थाना दीदारगंज आजमगढ़  

 बरामदगी –             

1- एक अदद तमंचा नाजायज .315 बोर  
2-  एक अदद जिन्दा कारतुस .315 बोर 

गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरणः-  

1. उ0नि0 सच्चन राम  थाना दीदारगंज आजमगढ़  
2. का0 दीपू शर्मा थाना दीदारगंज आजमगढ़  
3. का0 सुनील कुमार प्रजापति थाना दीदारगंज आजमगढ़  

और नया पुराने