Breaking News

कोई पीठासीन अधिकारी/मतदान अधिकारी मतदान ड्यूटी से अनुपस्थित रहता है तो होगी कार्यवाही।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़ 17 अप्रैल-- जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत एवं नगरीय निकाय) राजेश कुमार ने त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2021 हेतु नियुक्त समस्त पीठासीन अधिकारी एवं मतदान अधिकारियों (आरक्षित सहित) को सूचित किया है
कि जनपद में दिनांक 19 अप्रैल 2021 को सम्पन्न होने वाले मतदान के लिए अपने से सम्बन्धित विकास खण्ड पर प्रातः 8ः00 बजे तक अपनी उपस्थिति सुनिश्चित कराएं। यदि कोई पीठासीन अधिकारी/मतदान अधिकारी मतदान ड्यूटी से अनुपस्थित रहता है तो उसके विरूद्ध लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम-1951 की धारा 134 के अन्तर्गत एफआईआर दर्ज कराते हुए कड़ी अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी।

और नया पुराने