Breaking News

जनपद स्तर पर नामित नोडल अधिकारी एवं समस्त खण्ड विकास अधिकारियों के साथ बैठक सम्पन्न।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़ 05 अप्रैल-- जिलाधिकारी राजेश कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में पंचायत चुनाव के अन्तर्गत नामांकन प्रक्रिया को सकुशल सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत जनपद स्तर पर नामित नोडल अधिकारी एवं समस्त खण्ड विकास अधिकारियों के साथ बैठक सम्पन्न हुई। 
जिलाधिकारी ने समस्त खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देश दिये कि नामांकन स्थल पर बैरीकेटिंग की व्यवस्था करा लें एवं डिस्प्ले बोर्ड पर नामांकन में लगने वाले दस्तावेजों की चेकलिस्ट लिखवाकर लगा दें। इसी के साथ ही वॉयस रिकार्डर युक्त सीसी टीवी कैमरे की व्यवस्था कराना सुनिश्चित करें। उन्होने कहा कि नामांकन पत्रों को जिस दिन जमा किया जाए, उसी दिन उसकी अपलोडिंग कराना सुनिश्चित करें। उन्होने यह भी निर्देश दिये कि समस्त विकास खण्डों में पब्लिक एड्रेस सिस्टम को सक्रिय करा दिया जाए एवं कोविड-19 के संक्रमण को देखते हुए नामांकन करने हेतु आने वाले व्यक्तियों के लिए विकास खण्ड परिसर में गोला बनवा दें। नामांकन के समय प्रत्याशी एवं उसके साथ एक प्रस्तावक को ही प्रवेश करने दिया जाए। इसी के साथ ही मुख्य द्वार पर कोविड हेल्प डेस्क की स्थापना करा दें, जिस पर सेनिटाइजर, थर्मल स्कैनर, पल्स आक्सीमीटर की व्यवस्था करा दें, जिससे आने वाले व्यक्तियों की जॉच की जा सके। यह भी सुनिश्चित करें कि जो भी व्यक्ति नामांकन के लिए आ रहे हैं, उन्होने मास्क लगाया है। 
जिलाधिकारी ने समस्त उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिये कि समस्त विकास खण्डों में नामांकन के समय यह देखें कि कोई भी प्रत्याशी जुलूस लेकर न आयें, यदि जुलूस लेकर आता है तो उस पर एफआईआर दर्ज करायें। 
जिलाधिकारी ने समस्त नोडल अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि नामांकन 07 अप्रैल 2021 को प्रारम्भ हो रही है, उससे पहले 06 अप्रैल 2021 को ही अपने संबंधित ब्लाकों का निरीक्षण कर लें और वहॉ पर नामांकन से संबंधित सारी व्यवस्थाएं शत प्रतिशत पूर्ण करा लें। 
जिलाधिकारी ने समस्त एसडीएम व खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देश दिये कि 12 अप्रैल 2021 को ब्लाक स्तर पर नामांकन समाप्त हो जाने के पश्चात् प्रत्याशियों के साथ बैठक कर लें एवं बैठक के समय धारा-144 व व्यय लेखा के सम्बन्ध में अवगत कराना सुनिश्चित करें। 
जिलाधिकारी ने डीपीआरओ को निर्देश दिये कि समस्त ब्लाकों से प्राप्त रूट चार्ट एवं कम्युनिकेशन प्लान को कन्ट्रोल रूम में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आनन्द कुमार शुक्ला, मुख्य राजस्व अधिकारी हरी शंकर, अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेन्द्र सिंह, ज्वाइण्ट मजिस्ट्रेट/ एसडीएम सदर गौरव कुमार आईएएस, जिला विकास अधिकारी रवि शंकर राय, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी (पं0) राकेश कुमार सिंह, समस्त एसडीएम, समस्त खण्ड विकास अधिकारी एवं समस्त नोडल अधिकारी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

और नया पुराने