आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना जहानागंज
आज़मगढ़: त्रिस्तरीय पंचायती चुनाव के दृष्टिगत चुनाव आचार संहिता व जनपद मे धारा 144 सीआरपीसी लागू की गयी है । पुलिस अधीक्षक व उच्चाधिकारीगणो द्वारा चुनाव आचार संहिता एवं कोविड-19 के नियमो का शत प्रतिशत पालन कराने तथा भय मुक्त व प्रलोभन मुक्त चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराने के निर्देश के क्रम में प्र0नि0 द्वारा लगातार क्षेत्र भ्रमण व अपराधियो के विरूद्ध कठोर कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम मे प्र0नि0 मय पुलिस फोर्स के थाना क्षेत्र में भ्रमणशील थे कि मुखबीर ने सूचना दी कि ग्राम गोधौरा में पूर्व प्रधान राकेश राय उर्फ बबलू राय अपने पोखरा पर स्थित ट्यूबेल पर अपने गोल के प्रत्याशी प्रधान के पक्ष में गांव के लोगो को इकट्ठा कर मीट पार्टी दे रहा है और उन्हें अपने गोल के प्रत्याशी प्रधान के पक्ष में वोट डालने के लिये लोभ लालच व प्रलोभन दे रहा है ।इस सूचना पर प्र0नि0 मय फोर्स मय मुखबिर के गोधौरा से कोईलारी जाने वाली पक्की सड़क पर स्थित पोखरे के पास स्थित ट्यूबेल के पास पहुंचा तो वहां काफी लोग बिना मास्क लगाये कोविड-19 की गाईड लाइन का उल्लंघन करते हुए पास पास बैठे थे और एक बड़े भगौने में चुल्हे पर मीट बन रहा था । वहां पर दो व्यक्ति अपने प्रत्याशी के लिये वोट देने की बात कह रहे थे और यह भी कह रहे थे कि आप को जितनी भी दावत खानी हो खा लिजिये पर वोट हमारे गोल के प्रधान पद के प्रत्याशी को ही दीजियेगा । पुलिस वालो को देखकर बाकी लोग भाग गये। वहा मौजूद दो व्यक्तियो से नाम पता पूछा गया तो उन्होने अपना नाम क्रमशः राकेश राय उर्फ बबलू राय (पूर्व ग्राम प्रधान) व योगेश राय पुत्रगण शिवकुमार राय ग्राम गोधौरा थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़ बताया । मौके पर बन रहे मीट को नष्ट कर बर्तन व औजार कब्जे पुलिस में लिये गये । इस संबन्ध में थाना हाजा पर लिखित तहरीर देकर प्र0नि0 द्वारा मु0अ0सं0 61/2021 धारा 188/269/171F भादवि बनाम राकेश राय उर्फ बबलू राय (पूर्व ग्राम प्रधान) व योगेश राय पुत्रगण शिवकुमार राय ग्राम गोधौरा थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़ पंजीकृत कराया गया ।विरोध प्रकट करने पर राकेश उर्फ बबलू राय व योगेश राय उपरोक्त को बाद में हिरासत पुलिस लिया गया । पुलिस की इस कार्यवाही से चुनाव में गड़बड़ी पैदा करने वाले व चुनाव को प्रभावित करने वाले लोगो के मध्य भय का माहौल वजनता में पुनः पुलिस के प्रति विश्वास कायम हुआ।
पूछताछ विवरणः- पूछ-ताछ के दौरान अभियुक्त राकेश राय उर्फ बबलू राय (पूर्व ग्राम प्रधान) व योगेश राय पुत्रगण शिवकुमार राय ग्राम गोधौरा थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़ द्वारा बताया गया कि इसके पूर्व कार्यकाल में ही प्रधान था । इस बार भी हमारी चुनाव लड़ने की पूरी तैयारी थी परन्तु सीट अनुसूचित वर्ग में सुरक्षित हो जाने के कारण लोग चुनाव नही लड़ पा रहे है । इसलिये एक अनुसूचित वर्ग के प्रधान प्रत्याशी को समर्थन कर रहे है । गांव के वोटरो को उसके पक्ष में वोट देने व प्रभावित करने के लिये यह पार्टी दिये थे हमे नही मालूम था कि आप लोगो को इसकी सूचना हो जायेगी । गलती हो गयी दुबारा भविष्य में ऐसी गलती नही होगी।
पंजीकृत अभियोगः-
1- मु0अ0सं0 61/2021 धारा 188/269/171F भादवि थाना-जहानागंज, आजमगढ़।
गिरफ्तार अभियुक्तः-
1- राकेश राय उर्फ बबलू राय (पूर्व ग्राम प्रधान) पुत्र शिवकुमार राय
2-योगेश राय पुत्र शिवकुमार राय ग्राम गोधौरा थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़
गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरणः-
1.प्र0नि0 संदीप यादव मय हमराह थाना जहानागंज, आजमगढ़ ।
