आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आज़मगढ़: पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की जयंती शनिवार को सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखते हुए प्रेरणा दिवस के रूप में मनाई गई। इस दौरान पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। इस मौके पर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प दोहराया गया।
सगड़ी तहसील के बड़ागांव स्थित अपने पैतृक आवास पर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शंकर यादव ने पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर जी के चित्र पर माल्यार्पण कर जयंती मनाई।इस मौके उन्होंने कहा कि- देश की एकता अखंडता के लिए सांप्रदायिक शक्तियों के खिलाफ स्पष्टवादी, संघर्षशील अपने जीवन के अंतिम क्षण तक उन्होंने स्पष्ट रूप से अपनी बात कहने का काम किया। चाहे संसद या सड़क रही हो। बेबस, लाचार गरीब, किसानों एवं नौजवानों के प्रेरणा देते हुए अपनी बात को स्पष्ट रूप से करते रहे। पूरा जीवन समाजवादी विचारधाराओं से ओतप्रोत रहा।
स्वर्गीय चन्द्रशेखर सिंह ने अपना पूरा जीवन समाज के दबे कुचले, पिछडे़ लोगों के उत्थान में लगा दिया। वे हमेशा समतामूलक समाज के पक्षधर रहे। समाज में व्याप्त ऊंच- नीच जैसी विषमताओं का उन्होंने सदैव विरोध किया। संघर्ष के बूते ही वह प्रधानमंत्री की कुर्सी पर आसीन हुए। प्रधानमंत्री बनने के बाद भी उन्होंने समाज में फैली हुई कुरीतियों को जड़ से उखाड़ने का प्रयास करते रहे। आज उनके जन्मदिवस के अवसर पर हम सभी समाजवादी यह प्रण करते हैं कि चन्द्रशेखर जैसे प्रखर समाजवादी के पदचिह्नों पर चलेंगे तथा असली समाजवाद को स्थापित करेंगे।


