Breaking News

लेखपाल ने लगाया जान से मारने व सरकारी कार्य मे बाधा डालने का आरोप,थाने में दी तहरीर।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आज़मगढ़। सगड़ी तहसील के विपिन सिंह पुत्र अशोक सिंह लेखपाल जो कि वर्तमान में तहसील क्षेत्र के अशरफ पुर गांव में तैनात हैं, जीयनपुर कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि- उसके द्वारा अशरफ पुर में स्थित पोखरी से मिट्टी निकालने का कार्य जुपिटर द्वारा कराया जा रहा था जिसकी रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी गई थी जिसको लेकर गांव के ही अब्दुल सलाम पुत्र कामिल द्वारा मना किया गया था, किंतु यूपीडा द्वारा लगभग 1 सप्ताह से खनन कार्य हो रहा था जिसको लेकर उसको कई बार धमकी भी दी गई लेकिन उसे नजरअंदाज कर दिया 7 अप्रैल को वह अशरफपुर  गांव में था इस दौरान उसके ऊपर गाड़ी चढ़ाकर मारने का प्रयास किया गया और कॉलर पकड़कर गाली गलौज भी की गई और सरकारी अभिलेख छीनकर फेंक दिया गया। लेखपाल ने बताया कि इसके बाद उसने 112 नंबर डायल करने का प्रयास किया लेकिन उसका मोबाइल भी छीन कर फेंक दिया जिससे वह टूट गया।

और नया पुराने