Breaking News

मतदाता सूची से नाम कटने पर आक्रोशित ग्रामीणों ने तहसील पर किया प्रदर्शन।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आज़मगढ़: सगड़ी तहसील में मतदाता सूची में नाम कट जाने से आक्रोशित ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया और मांग किया कि जल्द से जल्द जांच कर कटे हुए नामों को जोड़वाया जाए।
विकासखंड अजमतगढ़ के ग्रामसभा लुचुई के ग्रामीणों ने अधिकारियों कर्मचारियों पर मनमानी का आरोप लगाते हुए तहसील परिसर में नाम कट जाने को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप था कि- मनमाने ढंग से ग्राम सभा के कुल 60 लोगों का नाम काट दिया गया है, चुनाव के ऐन मौके पर नाम कर जाने से मूलभूत मतदान के अधिकार से सभी लोग वंचित हो गए हैं जिससे काफी परेशानी है। ग्रामीणों ने मांग की कि- नई मतदाता सूची में नाम दर्ज करने का आदेश दिया जाए।
वही चकअजीज ग्राम सभा के दर्जनों की संख्या में महिलाए और पुरुषों ने लगभग 12 बजे पहुंच कर जमकर प्रदर्शन किया और कर्मचारियों पर मिलीभगत करने का आरोप लगाते हुए जिंदाबाद मुर्दाबाद के नारे लगाए। ग्रामीणों का आरोप था कि- गांव में कुल 192 लोगों के नाम मतदाता सूची से जानबूझकर तहसील के एक कर्मचारी द्वारा मिलीभगत करके नाम काट दिया गया है। जबकि रामआशीष राजभर, परवेज, समीर तीनो ने बीडीसी सदस्य का नामांकन पुरानी सूची से कर चुके है और प्रस्तावक रहे रामाश्रय राजभर के नाम थे पर रात्रि में जो सूची जारी हुई नाम ही काट दिया गया जो निष्पक्ष मतदान पर खुद सवाल खड़ा कर रहा है।
चौको खुर्द गांव में करीब 35 से 40 नाम मतदाता सूची से गायब कर दिए गए हैं तो वही पारन कुंडा गाव में 50 नाम काटकर 49 नाम फर्जी लोगों के मतदाता सूची में चढ़ा दिया गया है।
ऊपर से हर गांव की त्रुटिपूर्ण सूची जारी की गई है। जिसमे अधिकतर लोगों के नाम गायब है। जिससे हम सब अपने मताधिकार से वंचित हो गए हैं। 
इस दौरान सगड़ी तहसील पर धारा 144 लगने के बाद भी बढ़ते कोविड 19 के प्रकोप के बाद भी सामाजिक दूरी एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हो रहा था। यहां तक कि लोग मास्क तक नहीं लगा रहे और भीड़ में भी धरना प्रदर्शन करने पर आमादा हो जा रहे हैं।  ऊपर से चुनाव लड़ने की जल्दबाजी में गांव की भोली-भाली जनता को ला कर लोग अपने लाभ के लिए तहसील पर जमकर धरना प्रदर्शन करवा रहे हैं।
तहसील पर प्रदर्शन कर रहे लोगों को तहसीलदार सगड़ी बृजेंद्र कुमार उपाध्याय ने चेतावनी देते हुए कहा कि- आप सब लोग अभी तहसील कैम्पस से तत्काल बाहर चले जाय अन्यथा कठोर कार्रवाई की जाएगी। जिस पर लोग तहसील छोड़ कर चले गए और ज्ञापन लेकर तहसीलदार ने कहा कि- यदि हमारे कर्मचारी की गलती पाई गई तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई करेंगे।

और नया पुराने