Breaking News

बरदह: हत्या के प्रयास का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, तमन्चा व कारतूस बरामद।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना- बरदह

आज़मगढ़: आज दिनांक 21/04/2021 को उ0नि0 संजय कुमार सिंह मय हमराह हे0का0 योगेन्द्र यादव, का0 सौरभ सिंह , का0 अनुपम सिंह के मु0अ0सं0 84/21 धारा 147/148/149/323/504/506/352/307 भा.द.वि व 3/25 शस्त्र अधि0 की विवेचना एवं तलाश मुल्जिमान में  चौकी ठेकमा से रवाना होकर अभियुक्तगण की तलाश व पतारसी सुरागरसी में कस्बा ठेकमा में ही मामूर थे कि जरिये मुखबिर सूचना मिली कि मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त आफताब आलम कहीं जाने की फिराक में ठेकमा बस स्टैंड तिराहे पर खड़ा है और अपने किसी साथी का इंतजार कर रहा है, सूचना पर विश्वास कर उ0नि0 मय फोर्स मय मुखबिर इरनी जाने वाले रास्ते से बस स्टैंड तिराहे की तरफ आ रहा थे तो थोड़ी दूर से मुखबिर ने एक आदमी की तरफ इशारा करके बताया कि तिराहे के कोने पर जो आदमी खड़ा है वही आफताब आलम है और उसके पास असलहा भी है बताकर मुखबिर चला गया तब पुलिस टीम आगे बढ़ी तो सामने खड़ा व्यक्ति पुलिस टीम को देखकर आजमगढ़ की तरफ पैदल पैदल चलने लगा तब एकदम दौड़कर घेरकर उक्त व्यक्ति को पुलिस टीम द्वारा समय करीब 09.50 बजे तिराहे से आजमगढ़ की तरफ लगभग 15 कदम की दूरी पर पकड़ लिया गया। पकड़े गये व्यक्ति से नाम पता पूछते हुए जामा तलाशी ली गयी तो अपना नाम आफताब आलम पुत्र इकबाल अहमद निवासी ग्राम मोहम्मदपुर फेटी थाना बरदह जनपद आजमगढ़ बताया तथा इसकी जामा तलाशी ली गयी तो एक तमंचा 315 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ। अभियुक्त को गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है। 
पंजीकृत अभियोग

मु0अ0सं0 84/21 धारा 147/148/149/323/504/506/352/307 भा.द.वि व 3/25 शस्त्र अधि0

गिरफ्तार अभियुक्त

आफताब आलम पुत्र इकबाल अहमद निवासी ग्राम मोहम्मदपुर फेटी थाना बरदह जनपद आजमगढ़

बरामदगी

01 अदद 315 बोर का तमन्चा व 01 अदद कारतूस 315

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

 उ0नि0 संजय सिंह मय हमराह हे0का0 योगेन्द्र यादव, का0 सौरभ सिंह , का0 अनुपम सिंह 

और नया पुराने