Breaking News

जीयनपुर: सरकारी कार्य में बाधा डालने व जानमाल की धमकी देने वाला अभियुक्त गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना- जीयनपुर

आज़मगढ़: दिनांक 08.04.2021 को लेखपाल विपिन सिंह पुत्र अशोक सिंह लेखपाल ग्राम अशरफपुर थाना जीयनपुर आजमगढ के लिखित तहरीर के आधार कि अभियुक्त द्वारा सरकारी कार्य मे बाधा डालना व जान माल की धमकी देना तथा मोबाईल तोड देने के सम्बन्ध मे दाखिल किया गया। दाखिला तहरीर के आधार पर मु0अ0स0- 113/21 धारा- 353/504/506/427 भादवि थाना जीयनपुर जनपद- आजमगढ पंजीकृत किया गया।
 उ0नि0 अखिलेश चन्द्र पाण्डेय मय हमराह के थाना हाजा से रवाना होकर पंचायत चुनाव के मद्देनजर भ्रमण करते हुए मु0अ0सं0 113/2021 धारा 353/504/506/427 भादवि मे वांछित अभियुक्त की तलाश/गिरफ्तारी हेतु मामूर थे कि जरिये मुखविर खास सूचना मिली कि मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त अब्दुल सलाम पुत्र कामिल सा0 अशरफपुर अशरफपुर मोड पर खडा है। इस सूचना पर विश्वास करके पुलिस टीम मय मुखबिर के अशरफपुर मोड से थोड़ा पहले पहुँचकर गाड़ी को खड़ा किये, जहाँ पर मुखबिर खास द्वारा इशारे से मोड पर खडे व्यक्ति के तरफ इशारा कर हटबढ़ गया कि पुलिस टीम द्वारा उक्त व्यक्ति को पकड लिया गया। पकडे गये व्यक्ति से नाम पता पूछा गया तो अपना नाम अब्दुल सलाम पुत्र कामिल सा0 अशरफपुर थाना जीयनपुर आजमगढ उम्र 58 वर्ष जिनको कारण गिरफ्तारी बताकर समय करीब 10.40 बजे हिरासत पुलिस मे लिया गया। अभियुक्त को गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है। 

गिरफ्तार अभियुक्त

अब्दुल सलाम पुत्र कामिल सा0 अशरफपुर थाना जीयनपुर आजमगढ

पंजीकृत अभियोग

मु0अ0स0- 113/21 धारा-  353/504/506/427 भादवि थाना जीयनपुर आजमगढ 

आपराधिक इतिहास

1.मु0अ0स0- 113/21 धारा-  353/504/506/427 भादवि
 2.मु0अ0स0 – 101/98 धारा- 147/148/149/302/307भादवि
3. मु0अ0स0- 16/87 धारा- 498ए/302/201 भादवि
4. मु0अ0स0- 27/88 धारा- 143/447/448 भादवि

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

1. उ0नि0 अखिलेश  चन्द्र पाण्डेय थाना जीयनपुर जनपद-आजमगढ
2. का0 सुमित राव,थाना जीयनपुर जनपद-आजमगढ
3. रि0का0 जितेन्द्र यादव  थाना जीयनपुर जनपद-आजमगढ
4. म0का0 सीमा गुप्ता थाना जीयनपुर जनपद-आजमगढ
5. म0का0 बन्दना गौतम थाना जीयनपुर जनपद-आजमगढ

और नया पुराने