Breaking News

जिलाधिकारी ने किया त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियों की समीक्षा।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

सभी एसडीएम एवं तहसीलदार क्षेत्रों में लगातार भ्रमण करते रहें।

कन्ट्रोल रूम में प्राप्त होने वाली शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर तत्काल करें- जिलाधिकारी

आदर्श आचार संहिता का उल्लघंन पर करें कड़ी कार्यवाही

संदिग्ध प्रत्याशियों पर रखें कड़ी नजर- जिलाधिकारी

आजमगढ़ 13 अप्रैल-- जिलाधिकारी राजेश कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में कोविड-19 के गाइडलाइन का अनुपालन करते हुए त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2021 को सकुशल एवं निर्विघ्न रूप से सम्पन्न कराये जाने के सम्बन्ध में बैठक सम्पन्न हुई।
जिलाधिकारी ने कहा कि सभी ब्लाकों पर कम्युनिकेशन प्लान बना लिया जाए तथा आवश्यकता के अनुसार गाड़ियाॅ की उपलब्धता सुनिश्चित की जाय। उन्होने कहा कि सभी खुली गाड़ियों पर धूप से बचने के लिए त्रिपाल लगा होना चाहिए तथा महिलाओं को गाड़ियों में आगे बैठने की व्यवस्था करायें। इसी के साथ गाड़ियों के लिए ईंधन की व्यवस्था सुनिश्चित करायें। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि डिमाण्ड के अनुसार मतपत्रों की पर्याप्त मात्रा में उपलब्धता सुनिश्चित करें। उन्होने कहा कि मतदान सामग्री, मेडिकल किट, सेनिटाइजर व मास्क की पर्याप्त व्यवस्था होनी चाहिए तथा मतपेटियों की आयलिंग एवं उसकी मरम्मत समय से करा लें। उन्होने कहा कि जहाॅ पर निर्वाचन लड़ने वाले अधिक उम्मीदवार हैं, वहाॅ पर अतिरिक्त मतपेटी की व्यवस्था कराना सुनिश्चित करें। सभी आरओ के मो0नं0 नोडल अधिकारी, उप जिलाधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारियों को उपलब्ध करा दें। 
जिलाधिकारी ने समस्त एसडीएम को निर्देश दिये कि आदर्श आचार संहिता का उल्लघंन के अधिक केस पकड़ें एवं उन पर कड़ी कार्यवाही करें। सामुहिक भोजन एवं शराब पार्टी तथा सभी प्रकार के जुलूसों पर रोक लगायें। उन्होने कहा कि संदिग्ध उम्मीदवारों की निगरानी करते रहें। उन्होने कहा कि उप जिलाधिकारी एवं तहसीलदार अपने क्षेत्रों में लगातार भ्रमण करते रहें एवं प्रत्याशियों से यह स्पष्ट बता दें कि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी करने पर कड़ी कार्यवाही की जायेगी। 
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारी को निर्देश दिया कि कन्ट्रोल रूम में आने वाली शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर तत्काल करें। 
उन्होने निर्देश दिया कि पोलिंग पार्टियों के डिस्पैच के लिए कम से कम 8 काउण्टर बनायें, काउण्टर दूर-दूर बनायें, भीड़ इकट्ठा न होने पाये। सभी ब्लाकों में कोविड हेल्प डेस्क को सक्रिय करें एवं पब्लिक एड्रेस सिस्टम के माध्यम से कोविड-19 के प्रोटोकाल से संबंधित जानकारी को एनाउन्स कराते रहें। उन्होने कहा कि ड्यूटी पर अनुपस्थित होने वाले कर्मचारियों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। उन्होने कहा कि सभी पोलिंग स्थलों पर वीडियोग्राफी एवं सीसी टीवी की व्यवस्था करना सुनिश्चित करें। 
उन्होने निर्देश दिया कि मतदान स्थलों पर साफ-सफाई एवं पर्याप्त पेय जल तथा आवश्यकतानुसार टीन शेड की भी व्यवस्था होनी चाहिए। उन्होने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि पोलिंग स्थलों के बाहर मतदान करने वाले व्यक्तियों को खड़े होने के लिए दो गज की दूरी पर गोला बनायें।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आनन्द कुमार शुक्ला, अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 गुरू प्रसाद, अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेन्द्र सिंह, सीएमओ डाॅ0 एके मिश्रा, समस्त एसडीएम एवं समस्त खण्ड विकास अधिकारी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

और नया पुराने