Breaking News

जिलाधिकारी द्वारा स्ट्रांग रूम, मतगणना स्थल एवं पोलिंग स्थलों का किया गया निरिक्षण।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़ 10 अप्रैल-- जिलाधिकारी राजेश कुमार एवं पुलिस अधीक्षक सुधीर सिंह द्वारा त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के दृष्टिगत तहसील लालगंज क्षेत्र के अंतर्गत स्ट्रांग रूम, मतगणना स्थल एवं पोलिंग स्थलों का निरिक्षण किया गयाl 
जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा श्री कृष्ण गीता राष्ट्रीय इंटर कॉलेज लालगंज, मतगणना स्थल एवं स्ट्रांग रूम का निरिक्षण किया गयाl
इसी के साथ ही जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा कटौली बुजुर्ग लालगंज, पू0मा0विद्यालय बैरिडीह लालगंज, प्रा0वि0परिसीनिया तरवा, इंग्लिश मीडियम प्राइमरी स्कूल ताहिरपुर तरवा, प्राइमरी स्कूल मेहनाजपुर तरवा, प्रा0वि0 सकिया बकिया तरवा पोलिंग स्थलों पर प्रत्याशियों के साथ खुली बैठक की गईl
 जिलाधिकारी ने बताया कि कोविड-19 प्रोटोकाल के तहत चुनाव संपन्न होना है और इसका शत प्रतिशत पालन होना जरूरी है, जिसके लिए प्रत्याशियों से भी वार्ता किए और बताया कि कोई भी प्रत्याशी जिसके पास असलहे हो या अपराधिक इतिहास हो ऐसे लोग चुनाव नहीं लड़ सकते तथा चुनाव के दौरान कोई भी प्रत्याशी किसी वोटर को लुभाने का प्रयास नहीं करेगा,
आचार संहिता का पालन करते हुए वोटर के बीच किसी भी प्रकार का भय ना उत्पन्न हो इसके लिए वोटरों को भी जागरूक होना पड़ेगा, लोग निर्भीक होकर मतदान करें अगर कहीं भी कोई परेशानी आए उसके लिए अधिकारियों के नंबर पर संपर्क करें।
 जिलाधिकारी ने बताया कि संवेदनशील बूथों को चिन्हित कर निगरानी की जा रही हैl प्रशासन निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए पूरी तरह तैयार है।
 जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया
कि बांस बल्ली के सहारे पूरी तरह से बैरिकेडिंग होना जरूरी है, कमरे में सीसीटीवी तथा लाइट की उचित व्यवस्था होनी चाहिए।
मतदान कर्मचारियों के लिए रहने तथा शौचालय, पानी  की व्यवस्था भी ठीक होनी चाहिए।
निरिक्षण के दौरान एसडीएम लालगंज, सीओ लालगंज, तहसीलदार लालगंज, खंड विकास अधिकारी लालगंज सहित सम्बंधित अधिकारी मौजूद रहेl 

और नया पुराने