आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आजमगढ़ 10 अप्रैल-- जिलाधिकारी राजेश कुमार की अध्यक्षता में राजकीय बालिका इण्टर कालेज आजमगढ़ में स्थापित कोविड-19 इन्टीग्रेटेड कमाण्ड एण्ड कन्ट्रोल सेन्टर में कोविड-19 के बढ़ते हुए संक्रमण के रोकथाम एवं टीकाकरण अभियान के सम्बन्ध में अधिकारियों के साथ बैठक सम्पन्न हुई।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जितने भी कर्मचारियों ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को संपन्न कराने के लिए प्रशिक्षण लिया है, उन सभी कर्मचारियों का अनिवार्य रूप से टीकाकरण कराना सुनिश्चित करेंl उन्होंने कहा कि चुनाव संपन्न कराने के लिए जा रहे सभी पुलिसकर्मियों का भी अनिवार्य रूप से टीकाकरण कराना सुनिश्चित करेंl
जिलाधिकारी ने कहा कि सभी एमओआईसी कल से प्रारंभ हो रहे टीकाकरण अभियान की तैयारियों को आज ही सुनिश्चित कर लेंl उन्होंने कहा कि वैक्सीन को समय से उठा लिया जाएl जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी चिकित्सक कल प्रातः 7:00 बजे अनिवार्य रूप से सभी ब्लाकों/ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर उपस्थित रहना सुनिश्चित करें तथा अधिक से अधिक लोगों का टीकाकरण करेंl
जिलाधिकारी ने समस्त जनपद वासियों से अपील कया है कि अगर कोरोना के लक्षण प्राप्त होते हैं तो उसे छुपाये नहीं, उसके सम्बन्ध में कन्ट्रोल रूम अथवा ब्लाक पर अवगत करायें एवं निरागनी समितियों के माध्यम से अवगत करायें, जिससे कि स्थिति खराब होने से पहले अमूल्य जाने बचाई जा सके। उन्होने कहा कि सभी लोग कोविड-19 के प्रोटोकाल का पालन करें, बहुत ही आवश्यक हो तभी घर से बाहर निकलें तथा मास्क अवश्य लगायें और 2 गज की दूरी बनाये रखें। अगर बाहर की किसी भी वस्तु को छूते हैं तो अपने हाथों को सेनिटाइज करें अथवा अपने हाथों को साबुन से धोयें। उन्होने कहा कि 45 वर्ष से ऊपर के सभी व्यक्ति अपना टीकाकरण शत प्रतिशत करायें।
इस अवसर पर कोविड वैक्सीन की दोनों डोज़ ले चुके दो फ्रंटलाइन वर्कर एवं दो हेल्थ वर्कर को लकी ड्रा कूपन के माध्यम से जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी द्वारा सम्मानित किया गयाl
जिलाधिकारी ने बताया कि कोविड कन्ट्रोल रूम में टोल फ्री नम्बर- 18008896734 लगाया गया है। इस नम्बर पर कोई भी व्यक्ति सम्पर्क कर गैर प्रांतों से आने वाले व्यक्तियों की सूचना दे सकता है। इसी के साथ ही लैण्ड लाइन नम्बर- 05462-356039, 356040, 356041, 356044 पर भी सम्पर्क कर सूचना दे सकता है।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी आनन्द कुमार शुक्ला, अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेन्द्र सिंह, पुलिस अधीक्षक ट्रैफिक सुधीर जायसवाल, सीएमओ डॉ एके मिश्रा, एसीएमओ डाॅ0 संजय, डिप्टी सीएमओ डाॅ0 वाईके राय, जिला विकास अधिकारी रवि शंकर राय, डीसी एनआरएलएम बीके मोहन, बीएसए अम्ब्रीश कुमार सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

