आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आजमगढ़ 27 अप्रैल-- जिलाधिकारी राजेश कुमार ने जनपद वासियों से अपील किया कि ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है इसके लिए समस्त ग्रामों में निगरानी समिति को सक्रिय कर दिया गया हैl ग्रामीण क्षेत्रों में किसी भी व्यक्ति को खांसी, बुखार, जुखाम, सांस लेने में परेशानी हो तो अपने संबंधित आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को अवगत कराएं, जिससे उनका इलाज तुरंत किया जा सकेl
इसी के साथ ही समस्त जिलों में कोविड कंट्रोल रूम की स्थापना की गई हैl कोरोना के लक्षण प्रतीत होने पर कोई भी व्यक्ति अपने संबंधित तहसील में सूचना दे सकता है तथा अपने संबंधित उप जिलाधिकारी को भी अवगत करा सकता हैl