Breaking News

तरवां:- 01 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना तरवाँ

आज़मगढ़:- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ सुधीर सिंह द्वारा चलाये जा रहे  वांछित अभियुक्त/वारण्टी/ जिला बदर अभियुक्तो की गिरफ्तारी के अभियान के क्रम  मे अपर पुलिस अधीक्षक नगर  जनपद आजमगढ श्री पंकज कुमार पाण्डेय व क्षेत्राधिकारी लालगंज श्री मनोज कुमार रघुवंशी व प्रभारी निरीक्षक तरवां श्री स्वतंत्र कुमार सिहं के कुशल निर्देशन  मे आज दिनाक 22.05.2021  को  उ0नि0 अखिलेश कुमार चौबे मय राह के साथ मुखबिर खास की सूचना प्राप्त हुई कि मु.अ.स. 131/2020 धारा 143/353/336/504/427/436 भादवि व 7  CLA ACT थाना तरवां जनपद आजमगढ़ के वांछित अभियुक्त रवि कुमार राव पुत्र स्व0 नैश्री राव निवासी अराजी फुलाइच थाना तरवां जनपद आजमगढ़, इस समय बोंगरिया बाजार में घूम रहा है अगर जल्दी करेगे तो पकड़ा जा सकता है कि इस सूचना पर  उ0नि0 मय राही मय मुखबिर खास को साथ लेकर बोंगरिया बाजार के लिये चल दिया कि जैसे ही बोंगरिया बाजार में अंग्रेजी शराब की दुकान के पास पहुंचा था कि मुखबिर खास पुलिया के पास एक व्यक्ति की तरफ इशारा करके बताया कि साहब यह वही व्यक्ति है जिसका नाम रवि कुमार है जो आपको मुकदमें मे वांछित है और इतना बताकर मुखबिर खास भलाई बुराई के डर से हट बढ़ गया कि  पुलिस वाले हिकमत अमली से खड़ा व्यक्ति के पास बढ़ने लगे खड़ा व्यक्त पुलिस वालो को अपनी ओर आता देख पीछे मुड़कर सीधे पक्की रोड पकड़कर भागने लगा जिसे दौड़ाकर 50 से 60 कदम जाते जाते घेरकर पुलिया के उस पार पकड़ लिया गया पकड़े गये व्यक्ति से नाम पता पूछा गया तो वह अपना नाम रवि कुमार राव पुत्र स्व0 नैश्री राव निवासी अराजी फुलाइच थाना तरवां जनपद आजमगढ़ को ग्राम बोंगरिया बाजार पुलिया के पास से गिरफ्तार कर अभियुक्त के विरूद्ध विधिक कार्यवाही करते हुये जेल भेजा जा रहा है ।

गिरफ्तारी का स्थान –    ग्राम बोंगरिया बाजार पुलिया थाना तरवाँ जनपद आजममगढ़

  पूछताछ का विवरण – अभियुक्त  अपना जुर्म स्वीकार करते हुए अपनी सफाई अपने अधिवक्ता के माध्यम  
                                    से मा0 न्याया0 में देना  बता रहे है ।  
  पंजीकृत अभियोग – 

1. मु.अ.स. 131/2020 धारा 143/353/336/504/427/436 भादवि व 7  CLA ACT थाना तरवां जनपद आजमगढ़

  गिरफ्तार अभियुक्त – 

 रवि कुमार राव पुत्र स्व0 नैश्री राव निवासी अराजी फुलाइच थाना तरवां जनपद आजमगढ़ 

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम –  1. उ0नि0 श्री अखिलेश कुमार चौबे मय राह थाना तरवां आजमगढ़ ।

और नया पुराने