Breaking News

जहानागंज: एक नफर वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना-जहानागंज

आज़मगढ़:- दिनांक 26.03.2021 को वादी प्रभारी निरीक्षक संदीप यादव थाना-जहानागजं जिला-आजमगढ उपस्थित थाना कार्यालय आकर एक किता फर्द वावत अभियुक्त पंचम राजभर पुत्र पूजन राजभर ग्राम निजामुद्दीनपुर थाना सिधारी जनपद आजमगढ़ के कब्जे से अवैध 50 लीटर अमिश्रित शराब, 86 अदद पाउच, 2 किलो यूरिया, 250 ग्राम नौशादर बरामद होने के सम्बन्ध मे दाखिल किये कि दाखिला फर्द के आधार पर थाना स्थानीय मे मु0अ0सं0 60/21 धारा 272/273 भादवि व 60(A) आबकारी अधिनियम बनाम पंचम राजभर पुत्र पूजन राजभर ग्राम निजामुद्दीनपुर थाना सिधारी जनपद आजमगढ़ व अलगू राजभर पुत्र दुख्खू राजभर ग्राम निजामुद्दीनपुर थाना सिधारी जनपद आजमगढ़ पंजीकृत किया गया था । जिसमें अभियुक्त पंचम राजभर पुत्र पूजन राजभर ग्राम निजामुद्दीनपुर थाना सिधारी जनपद आजमगढ़ पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। 
पुलिस अधीक्षक जनपद आजमगढ सुधीर कुमार सिंह द्वारा अपराध नियंत्रण एवं वंचित इनामी अभियुक्तों की गिरफ्तारी तथा अवैध शराब/अवैध असलहो की तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण हेतु चलाए जा रहे अभियान के अनुपालन अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री पंकज पाण्डेय तथा क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल निर्देशन में आज दिनांक 22. 05.2021 को उ0नि0 मनीष कुमार उपाध्याय मयहमराह का0 रोहित मिश्रा द्वारा वांछित/वारंटी की गिरफ्तारी हेतु चलाये गये अभियान के क्रम में तथा अवैध शराब बनाने व बेचने वाले की गिरफ्तारी के अभियान के क्रम मे मु0अ0सं0- 60/2021 धारा 272/273 भादवि व 60 (A)  आबकारी अधिनियम के वाछित अभियुक्त  अलगू राजभर पुत्र दुख्खू राजभर ग्राम निजामुद्दीनपुर थाना सिधारी जनपद आजमगढ़  को समय करीब 8.00 बजे अभियुक्त के घर से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त का चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है । 

संबंधित अभियोग

 मु0अ0सं0- 60/2021 धारा धारा 272/273 भादवि व 60(A) आबकारी अधिनियम थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़ ।

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त

अलगू राजभर पुत्र दुख्खू राजभर ग्राम निजामुद्दीनपुर थाना सिधारी जनपद आजमगढ़ ।

गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली टीम का विवरण

1.उ0नि0 मनीष कुमार उपाध्याय थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़ ।
2.का0 रोहित मिश्रा थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़ ।

और नया पुराने