Breaking News

कप्तानगंज:- प्रेम-प्रसंग में भीम की हत्या करने वाले तीन अभियुक्त गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना- कप्तानगंज।

आज़मगढ़:  दिनांक 21.05.2021 को प्रेम प्रसंग को लेकर अभियुक्तगणो द्वारा वादी के छोटे भाई भीम को साजिस के तहत बुलाकर कमरे में बन्द कर लाठी डण्डा से मार पीट कर हत्या कर देने के सम्बन्ध में वादी मुकदमा शाहुल हरिजन पुत्र रामहरख हरिजन निवासी परसमनपुर थाना कप्तानगंज जनपद आजमगढ़ द्वारा थाना स्थानीय पर प्रार्थना पत्र दाखिल किया गया था, दाखिला प्रार्थना पत्र के आधार पर मु0अ0सं0 67/2021 धारा 147/120B/342/302 IPC व 3(2)5 SC/ST Act का अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गयी ।
पुलिस अधीक्षक जनपद आजमगढ सुधीर कुमार सिंह द्वारा अपराध नियंत्रण एवं वांछित,ईनामिया अभियुक्त की गिरफ्तारी विषयक चलाये जा रहे अभियान के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण जनपद आजगमढ व क्षेत्राधिकारी बूढ़नपुर के कुशल निर्देशन में आज दिनांक 22.05.2021 को  प्रभारी निरीक्षक कप्तानगंज मय हमराही कर्म0गण के थाना हाजा से रवाना होकर देखभाल क्षेत्र कस्बा कप्तानगंज में मौजूद था कि जरिये मुखबिर खास सूचना मिली कि उक्त मुकदमें के नामजद वांछित अभियुक्तगण कहीं भागने के फिराक में नेवादा मोड़ पर सवारी की प्रतीक्षा कर रहें है । इस सूचना पर प्रभारी निरीक्षक कप्तानगंज मय हमराही कर्म0गण के साथ मुखबिर के बताये हुए स्थान पर पहुचकर नेवादा मोड़ पहुंचकर वहा खड़े उक्त व्यक्तियों के पास पुहंचे कि एका-एक पुलिस बल को देखकर हड़बड़ा कर तेज कदमों से जाने लगे कि पुलिस बल द्वारा उपरोक्त तीनो व्यक्तियों को घेर कर आवश्यक बल प्रयोग कर समय करीब 07.45 बजे सुबह गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार व्यक्तियो को उनके अपराध से बोध कराकर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है । 

पंजीकृत अभियोग

1- मु0अ0सं0 67/2021 धारा 147/120B/342/302/34 IPC व 3(2)5 SC/ST Act थाना कप्तानंगज जनपद आजमगढ़ 

गिरफ्तार अभियुक्त

1. जगदीश निषाद पुत्र स्व0 गोमती निषाद निवासी परसमनपुर थाना कप्तागनंज आजमगढ़
2. बीरू निषाद पुत्र जगदीश निषाद निवासी परसमनपुर थाना कप्तानगंज जनपद आजमगढ़
3. पुष्पा पुत्री जगदीश निषाद निवासी परसमनपुर थाना कप्तानगंज जनपद आजमगढ़  

बरामदगी-

1- आला कत्ल एक अदद मोगंड़ी 

गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम

1. प्रभारी निरीक्षक देवाननद थाना कप्तानगंज जनपद आजमगढ़ 
2. हे0का0 विरेन्द्र यादव थाना कप्तानगंज जनपद आजमगढ़
3. का0 अरूण कुमार यादव थाना कप्तानगंज जनपद आजमगढ़
4. का0 प्रमोद कुमार थाना कप्तानगंज जनपद आजमगढ़
5. म0का0 प्रिंकी थाना कप्तानगंज जनपद आजमगढ़

और नया पुराने