Breaking News

सगड़ी विधायक बन्दना सिंह की क्षेत्रीय जनता से अपील- कोविड टीकाकरण अवश्य कराएं।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

स्वास्थ्य केंद्रों पर पहुंच कर अधिक से अधिक लोग वैक्सीन जरूर लगवाएं:- बन्दना सिंह (विधायक सगड़ी)

आज़मगढ़: कोविड-19 संक्रमण से बचाव के लिए शासन प्रशासन युद्ध स्तर पर लगा हुआ है। वैक्सीनेशन की कार्यवाही जारी है। जिसमें 18 प्लस और 45 प्लस के लोगों को वैक्सीन लगाई जा रही है। ताकि जीवन सुरक्षित रहे साथ ही लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है कि- कोरोना महामारी में सावधानी जरूर बरतें, मास्क जरूर लगाएं, सैनिटाइजर का प्रयोग करें और बिना किसी जरूरी काम के घरों से बाहर ना निकले। 


आज सगड़ी विधायक बन्दना सिंह ने क्षेत्रीय जनता से अपील करते हुए कहा है कि- क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अजमतगढ़, हरैया, और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाटघाट पर वैक्सीन की डोज लगाई जा रही है। जिसमें प्राथमिक स्वास्थ्य अजमतगढ़ पर युवाओं के लिए 18 प्लस और सामुदायिक स्वास्थ्य लाटघाट व प्राथमिक स्वास्थ्य हरैया पर 45 प्लस के लोगों को वैक्सीन लगाई जा रही है। साथ ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जीयनपुर पर कोविड जांच भी करवा सकते हैं।
उन्होंने कहा कि- जागरूक होकर आप इस महामारी से बचाव में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। घरों के आसपास साफ सफाई रखें। घर से निकलने से पहले ही मास्क जरूर लगा ले, बहुत जरूरी हो तभी घर से बाहर निकले। आप सबके जीवन की सुरक्षा बनी रहे यही मेरा प्रयास है। जीवन अनमोल है, इसलिए महामारी की गंभीरता को समझें और कोविड गाइडलाइंस का पालन अवश्य करें। उन्होंने कोविड वैक्सीन लगवाने के लिए क्षेत्रीय जनता से अपील करते हुए कहा कि-  जागरूक होकर अधिक से अधिक लोग स्वास्थ्य केंद्रों पर पहुंच कर वैक्सीन अवश्य लगवाएं, ताकि आप का जीवन सुरक्षित रहे।

और नया पुराने