Breaking News

अहरौला: हत्या के मुकदमे मे वांछित अज्ञात अभियुक्तों का खुलासा, 02 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना अहरौला

आजमगढ़– दिनांक 23.05.2021 को थाना स्थानीय के ग्राम कोठा मुतलिके भटौली मे रामसिंह यादव उम्र करीब 29 वर्ष पुत्र रामप्रताप यादव निवासी ग्राम कोठा मुतलिके भटौली थाना अहरौला जनपद आजमगढ़ की पुरानी रंजीश व वर्चस्व की लड़ाई को लेकर अभियुक्त प्रदीप यादव उर्फ पुल्ली पुत्र राजनरायन निवासी ग्राम मंगारीपुर थाना अहरौला जनपद आजमगढ़ व दो व्यक्ति नाम पता अज्ञात द्वारा गला दबाकर हत्या कर दी गयी थी। जिसमे वादी मुकदमा विजय सिंह यादव पुत्र श्री राजाराम यादव ग्रा0 कोठा मुतलिके भटौली थाना अहिरौला आजमगढ़ द्वारा थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 75/2021 धारा 302 भादवि बनाम प्रदीप यादव उर्फ पुल्ली पुत्र राजनरायन निवासी ग्राम मंगारीपुर थाना अहरौला जनपद आजमगढ़ व अन्य दो व्यक्ति नाम पता अज्ञात के विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत कराया गया था। जिसकी विवेचना थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश शुक्ल द्वारा की जा रही है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा वांछित वारण्टी अभियुक्त के गिरफ्तारी के सम्बन्ध मे चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे आज दिनांक 27.05.2021 को अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, क्षेत्राधिकारी बूढनपुर के कुशल नेतृत्व मे थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश शुक्ल मय हमराही पुलिस बल द्वारा अज्ञात अभियुक्तों का खुलासा करते हुए मुखबिर की सूचना पर 2 नफर अभियुक्तगण 1.  अलीभेजन उर्फ जावेद पुत्र मो0 फारूख सा0 गौरी थाना अहरौला जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 22 वर्ष 2. शाहरूख पुत्र शाहिम सा0 गौरी थाना अहरौला जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 20 वर्ष को खजुरी बाजार से मय एक अदद मोटर साइकिल लाल रंग tvs max 100 UP 50 J 1446 के साथ समय करीब 07.10 बजे हिरासत पुलिस मे लिया गया है। अभियुक्तगण को गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है।

पूछताछ का विवरण– अभियुक्तगण से पूछताछ की गई तो बता रहे है कि मृतक रामसिंह यादव व अभि0 प्रदीप यादव उर्फ पुल्ली मे आपसी वर्चस्व को लेकर एक दुसरे को नीचा दिखाने के लिये पुरानी रंजीश को लेकर पूर्व से ही विवाद था जिसमे हम लोगो को साथ लेकर यह घटना कारित हुई है। इस प्रकार अभियुक्तगण उपरोक्त अपनी गलती की बार बार माफी मांग रहे है।

पंजीकृत अभियोग

मु0अ0सं0 75/2021 धारा 302 भादवि थाना अहरौला जनपद आजमगढ़

गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पताः

1. अलीभेजन उर्फ जावेद पुत्र मो0 फारूख सा0 गौरी थाना अहरौला जनपद आजमगढ़
2. शाहरूख पुत्र शाहिम सा0 गौरी थाना अहरौला जनपद आजमगढ़ 

बरामदगी

हत्या की घटना मे प्रयुक्त 01 अदद मोटर साइकिल लाल रंग tvs max 100 UP 50 J 1446

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः

थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश शुक्ला मय हमराह हे0का0 अरविन्द सिंह ,हे0का0 सत्येन्द्र यादव ,का0 महेन्द्र सरोज व म0का0 प्रीती अवस्थी हे0का0 चालक नसीम खान

और नया पुराने